बिना सनस्क्रीन लगाए ऐसे दूर करें रोज़ाना की टैनिंग

इस सिंपल तरीके से आप टैनिंग से बचे रहेंगे।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

गर्मियां आते ही टेलीविज़न पर सनस्क्रीन के कई विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं। बाज़ार में अलग-अलग डिज़ाइन और रंग के डिब्बों में सनस्क्रीन उपलब्ध है। लगभग हर कॉस्मेटिक कंपनी सनस्क्रीन बाज़ार में उतारती है। सनस्क्रीन सूर्य से निकलने वाली हानिकारण किरणों (यूवीए) से हमारी त्वचा की रक्षा करती है। इससे चेहरे पर टैनिंग भी नहीं होती। इसलिए सलाह दी जाती है कि अगर आप टैनिंग से बचना चाहते हैं तो धूप में बाहर निकलने से कुछ देर पर सनस्क्रीन लगाई जाए। लेकिन क्या हो अगर आपको सनस्क्रीन से ही  एलर्जी हो?

मेरे साथ यही प्रॉब्लम है कि मुझे सनस्क्रीन से ऐलर्जी है। बाज़ार में मिलने वाली कई तरह की समस्क्रीन ट्राई की। लेकिन इन्हें लगाने से मेरी स्किन पर खुजली होने लगती है और कई बार रैशिज़ पड़ जाते हैं। इसलिए अब मैं सनस्क्रीन नहीं लगाती। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मेरे चेहरे पर टैनिंग रहती है। मैं हर दूसरे दिन एक सिंपल फेसपैक लगाती हूं, जिससे टैनिंग नहीं होती।

इसके लिए मैं एक चम्मच बेसन में दो चुटकी हल्दी और फिर ऊपर से थोड़ा सा गुलाबजल डाल लेती हूं। इन तीनों को मिलाकर फेसपैक बनाकर उसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाती हूं। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेती हूं।कई बार मैं इसमें नींबू का रस या दही भी मिलाती हूं। इसे हर दूसरे तीसरे दिन लगाने से मेरे चेहरे पर टैनिंग बिल्कुल नहीं रहती।

अगर आपको भी सनस्क्रीन से एलर्जी है या फिर चेहरे पर पहले से मौजूद टैनिंग हटानी है तो आप इस सिंपल तरीके को अपना सकते हैं। ये पूरी तरह से नैचुरल तरीका है।

(नोट – ये घरेलू नुस्खा लेखिका के अपने अनुभव के आधार पर बताया गया है। Thehealthsite.com ऐसे किसी भी उपचार की सलाह नहीं देता।)

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source