... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
कई लड़कियां अपने चेहरे पर अनचाहे बालों को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं। कुछ लड़कियों में ये फेशियल हेयर बहुत तेजी से बढ़ते हैं। ऐसा हिर्सत्जिम(Hirsutism) नामक बीमारी के कारण होता है, इससे पीड़ित पुरुषों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भी महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा बाल उगने के पीछे कई और कारण होते हैं। हमने इस बारे में जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जयश्री शरद से बात की। आइये जानते हैं कुछ प्रमुख कारण:
भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाली महिलाओं को बाकी देशों जैसे कि यूरोप, पूर्वी एशियन आदि की तुलना में ये समस्या ज्यादा होती है। अगर आपके परिवार में पहले से ही किसी को ज्यादा बाल वाली समस्या है तो आपमें यह समस्या होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर ऊपर बताये हुए इन्ही दो कारणों की वजह से आपको यह समस्या है तो इसमें आप कुछ भी नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा अगर कोई वजह है तो उसका इलाज संभव है। पढ़ें: उम्र बढ़ने से चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? मुमकिन है इसका इलाज
हार्मोन में असंतुलन : कुछ मामलों में ऐसा होता है कि महिलाओं के अन्दर मेल हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है जिससे आगे चलकर यह समस्या हो जाती है। पीसीओएस (PCOS) की वजह से ही कई महिलाओं को ऐसे हार्मोन असंतुलन का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एड्रेनल ग्लैंड डिसऑर्डर के कारण भी कुछ महिलाओं को यह समस्या हो जाती है।
कुछ दवाइयों के कारण: शायद आपको यह जानकर आश्चर्य हो कि कुछ दवाइयां भी ऐसी होती हैं जिनके सेवन से शरीर पर या चेहरे पर बाल ज्यादा उगने लगते हैं। यहाँ कुछ ऐसी ही दवाइयों के नाम दिए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल सावधानी से करें। सायक्लोस्पोरिनऔर एनाबोलिक जैसे कुछ स्टेरॉयड के सेवन से महिलाओं को ऐसे दिक्कतें होने लगती हैं।
एण्ड्रोजन: आप सोच रहे होंगे कि एण्ड्रोजन तो पुरुषों के शरीर में होता है ये महिलाओं को कैसे प्रभावित कर सकता है। लेकिन शायद आपको यह पता नहीं कि महिलाओं के शरीर में भी एण्ड्रोजन हार्मोन की कुछ मात्रा होती है और उनके शरीर या चेहरे पर जो थोड़े से बाल नजर आते हैं वो इसी एण्ड्रोजन के कारण ही होते हैं। जब ये एण्ड्रोजन का लेवल शरीर में बहुत बढ़ जाता है तो इसी कारण से महिला के शरीर पर या चेहरे पर बाल ज्यादा बढ़ जाते हैं।
कुछ अन्य कारण: इन सबके अलावा भी कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा बाल दिखने लगते हैं। बर्थ कंट्रोल वाली दवाइयों के कारण भी शरीर के एण्ड्रोजन की मात्रा प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा माइग्रेन, सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाले ऐसे कई दवाइयां होती हैं जिनसे फेशियल हेयर बढ़ जाता है।
उपचार: कुछ घरेलू उपचार और इलाज से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। उनमें से कुछ निम्न हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock