Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रुखे-सूखे पैरों को इस तरह बनाएं साफ और खूबसूरत !

घर में ट्राई करें फुट बाथ का यह आसान तरीका।

रुखे-सूखे पैरों को इस तरह बनाएं साफ और खूबसूरत !

Written by Editorial Team |Published : March 7, 2017 3:49 PM IST

कटी-फटी एड़ियों का मतलब यही है कि आप अपने पैरों का ख्याल नहीं रखतीं। कठोर मौसम, खासकर सर्दियों में आपके खुरदरे पैरों और कटी-फटी एड़ियों की समस्या और बढ़ जाती है। अपने पैरों का ख्याल रखने के लिए आपको बार-बार स्पा जाने या पेडिक्योर की ज़रूरत नहीं होगी। कटी-फटी एड़ियों के कुछ घरेलू उपाय अपनाने से ही आपकी समस्या से राहत मिल सकती है। तो अगर आपको भी कटी-फटी एड़ियों की वजह से परेशानी हो रही है तो अपनाइए यह तरीका, जिसमें आपको ज़रुरत पड़ेगी केवल पानी और नमक की।

नमक आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम बनाने के साथ डेड स्किन साफ करने का भी काम करता है। साथ ही यह स्किन इंफेक्शन और जलन या खुजली का खतरा भी कम करता है। ब्लैक हेड्स से लेकर बदरंग पैरों तक विभिन्न समस्याओं में आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वह तरीका जो बनाएगा आपके पैरों को खूबसूरत।

  • एक प्यूमिक स्टोन लेकर पैरों पर रगड़ें। आप इसमें थोड़ा इसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं। ऑयल मिलाकर अपने पैरों की मालिश करें।

  • अब अपने पैरों को 15 मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें, फिर किसी नर्म तौलिए से पैरों को पोंछे।

  • आप अपने पैरों पर कोई अच्छा मॉश्चराइज़िंग लोशन लगा सकती हैं। ग्लिसरीन भी एक अच्छा पर्याय है। यह नमी या मॉश्चर को आपकी त्वचा में लॉक कर देता है और वह लम्बे समय तक तरोताज़ा दिखती है। मॉश्चराइज़र के तौर पर लोग इसे लगाना पसंद करते हैं। जब भी ग्लिसरीन लगाना हो तो अपने पैरों को साबुन या हाइड्रोजन पैरॉक्साइड और हल्के गर्म पानी के घोल में डुबोएं। सारी धूल मिट्टी साफ होने के बाद ग्लिसरीन लगाएं।

टिप- एक बार आपने पैरों को साफ कर लिया, उसके बाद मोज़े पहन लें। यह आपके पैरों की त्वचा को हाइड्रेटेड रखेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप सप्ताह में दो बार इस तरह पैरों की सफाई कर सकते हैं।

Read this in English.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock.

About the Author

... Read More