hamburger icon
A
Read in English

लव बाइट को मेकअप से छिपाएं इस तरह

इन टिप्स से गले और गर्दन के लव बाइट को छिपाना हुआ आसान!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:52 AM IST

Read this in English

रिलेशनशिप में इंटीमेसी के दौरान कई बार लव बाइट आ जाती है। ये छोटे-छोटे लाल, नीले निशान आपके अच्छे वक्त के गवाह ज़रूर होते हैं लेकिन इन्हें छिपाने में ही भलाई है। नहीं तो आप कई लोगों के सामने शर्मिंदा हो सकती हैं। वैसे ये इतनी चिंता की बात नहीं क्योंकि ये लव बाइट स्थायी नहीं होती, इसलिए इन्हें छिपाने का अस्थायी तरीका ही काफी है। जिस तरीके से आप मेकअप से अपने पिंपल के निशान, डार्क सर्कल और बाकी की कमियों को छिपाती हैं, उसी तरह से लव बाइट्स को भी छिपाया जा सकता है। हम बताते हैं कैसे:

  • अपने स्किन टोन से थोड़े लाइट फाउंडेशन से लव बाइट को कवर करें। जब आप लाइट शेड के फाउंडेशन से उसे कवर करेंगे तो वो स्किन में छिप जाएगा, अलग से उभर कर नहीं आएगा।आप थोड़ा नैचुरल और बाकी स्किन की तरह दिखाने के लिए उस स्थान पर थोड़ा फाउंडेशन पाउडर भी छिड़क सकते हैं।

  • लव बाइट को छिपाने के लिए आप अपने चेहरे की ही तरह उसपर भी फाउंडेशन लगा सकती हैं। फाउंडेशन लगाकर उसे स्किन के साथ अच्छी तरीके से मिला लें।

  • लाइव बाइट को कंसीलर की मदद से भी छिपाया जा सकता है। ग्रीन टिंटेड कंसीलर को चुनें क्योंकि ये आपकी लव बाइट के लाल रंग के साथ बैलेंस बना सकता है। जब वो ठीक होना शुरू होता है तो हरा या पीला सा हो जाता है। ऐसे में पिंक शेड का कंसीलर इस्तेमाल करें। ऊपर से पाउडर जरूर छिड़कें।

अगर ये तरीके काम न आएं, तो आप स्कार्फ पहनकर अपने लव बाइट को छिपा सकती हैं। या अगर कोई नोटिस कर लें तो ये भी कह सकती हैं कि स्ट्रेटनिंग आयरन से चोट लग गई। शायद ये बहाना ही काम कर जाए!

चित्र स्रोत - Shutterstock