सही लिप्सटिक खरीदना नहीं आता? ये तरीका अपनाएं

गलत शेड के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदकर न करें फिजूल खर्ची।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

सही मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदना हर किसी को नहीं आता। ख़ासतौर पर लिप्सटिक, फाउंडेशन और ब्लशर के शेड चुनना आसान काम नहीं है। अक्सर लड़कियां अपनी स्किन टोन से बहुत अलग ये प्रॉडक्ट्स चुन लेती हैं, इसलिए जब इनको लगाती हैं तो वो बात नहीं आती। अगर आप सही शेड के मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदना चाहती हैं तो आपको इनके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट नीलिमा सिंह रोड्रिग्स ने ऐसे कुछ टिप्स बताएं, जिन्हें याद रखकर आप अपने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की शॉपिंग कर सकती हैं।

फाउंडेशन

सही फाउंडेशन चुनने का यही सही तरीका है कि आप अपनी जॉ-बोन या गले पर अलग-अलग फाउंडेशन के शेड लगाकर चेक करें। कलाई या शरीर के दूसरे हिस्से की स्किन का रंग आपके चेहरे की स्किन से अलग होता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जिस जगह आप ये शेड ट्राई कर रहे हैं वहां कोई दाग-धब्बे या निशान नहीं होने चाहिए। ऐसा शेड चुनें जो आपकी स्किन के साथ मिक्स हो जाए।

लिप्सटिक

दूसरों की लिप्सटिक देखकर अगर आप लिप्सटिक का कोई भी शेड खरीद लेती हैं तो मुमकिन है कि वो आपके चेहरे पर अच्छा नहीं लगेगा। ये जानने के लिए कि आप पर कौन सा लिप-शेड सबसे अच्छा लगेगा, अपने लिप्स पर ही इसे ट्राई करें। अगर आप लिप कलर के बारे में कंफ्यूज़ हैं तो लिप्सटिक के शेड के लिप लाइनर से लिप्स भरें। फिर लिप्सटिक लगाएं। इससे लिप कलर उभर के आएगा।

ब्लशर

सही शेड का ब्लशर लगाना बहुत जरूरी है नहीं तो आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है। ब्लशर को ट्राई करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उसे डायरेक्ट चीकबोन के अंदर लगाएं, ये देखने के लिए कि वो आपकी स्किन टोन से मिलता है या नहीं।

कलर आइलाइनर

जब आप कलर आइलाइनर लेती हैं तो आप उसके शेड को अपनी कलाई पर लगाकर देख सकती हैं। याद रखें कि एक अच्छी क्वालिटी का आइलाइनर वही है जो लगाते हुए स्मूद रहे, फैले नहीं।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source