... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
अधिकतर लड़कियां जैसे ही आप अपने चेहरे पर मुहांसे या पिम्पल देखती हैं तो वे परेशान हो जाती हैं, और कई तरह के घरेलू उपाय और क्रीम से उसका इलाज़ करने लग जाती हैं। हालांकि ज़रूरी यह है कि आप सबसे पहले मुहांसो के होने का कारण जाने फिर उसका इलाज करें। आप ने कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि स्ट्रेस के कारण ही बार बार मुहांसे निकलते हैं जबकि यह बात पूरी तरह सच नहीं है। हमने इस बारे में मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्मृति नस्वा सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि सीधे तौर पर देखा जाए तो स्ट्रेस के कारण मुहांसे नहीं निकलते हैं बल्कि ये उसे बढ़ावा देते हैं। आइये जानते हैं कि स्ट्रेस मुहांसों के लिए कैसे ज़िम्मेदार है।
स्ट्रेस और एक्ने : शायद आपने कभी यह नोटिस न किया हो कि जब भी आपके एग्जाम नजदीक आते हैं उस समय आपके चेहरे पर मुंहासे ज्यादा निकलते हैं। उसी तरह लड़कियों को शादी के दिन केकुछ दिन पहले ही उनके चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। साल 2003 में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, शरीर के अन्य हिस्सों की तरह त्वचा भी स्ट्रेस के नकारात्मक प्रभाव से नहीं बच पाती है। जब अप स्ट्रेस से ग्रसित रहते हैं उस समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्त्राव काफी बढ़ जाता है और इसके बढ़ने के कारण स्किन में उपस्थित सेबम (sebum) ऑयल ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। वहीँ दूस्रती तरफ ये हार्मोन शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी कम कर देते हैं जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
देखा जाए तो यंग लड़के लड़कियों में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है और इन्हें एडल्टहुड एक्ने के नाम से जाना जाता है। डॉ नस्वा के अनुसार इस उम्र में अगर लड़के लड़कियां स्ट्रेस के शिकार हो जाते हैं तो स्थिति और ख़राब हो जाती है। इसलिए ज़रूरी है कि आपको किस वजह से मुहांसे निकले हैं उसका कारण जाने और फिर उसका इलाज करें। इसके साथ ही स्ट्रेस को दूर करने के सारे उपाय अपनाएं। नजदीकी काउंसलर से मिलें रोजाना योगा करें और कोई नई हॉबी बनाएं। जीवन में जितनी रोचकता और नयापन लायेंगे उतना ही आप स्ट्रेस जैसी समस्याओं से दूर रहेंगे। इसलिए अगली बार जब मुहांसे निकालें तो ज्यादा परेशान न हों।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock