... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
गर्मियां आ गई हैं, और इस मौसम में लोग अपने चेहरे पर आए ऑयल से परेशान रहते है। अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि बार-बार मुंह धोने से वो ऑयली फेस से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए वो फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यही फेसवॉश बार-बार इस्तेमाल किये जाने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से आपके चेहरे का नैचुरल ऑयल भी चला जाता है, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। ऐसी त्वचा पर भले ही ऑयल नहीं दिखेगा, लेकिन इस पर झुर्रियां और झाइयां जल्दी आ जाती हैं।
त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर सेजल शाह के अनुसार, आपको दिन में दो बार से ज्यादा चेहरा नहीं धोना चाहिए। पहली बार, जब आप सोकर उठे तो मुंह धोएं। इससे रातभर में चेहरे पर जमा हुई गंदगी साफ हो जाती है। दूसरी बार, शाम को मुंह धोएं जब आपको मेकअप साफ करना होता है और दिनभर चेहरे पर जमा हुए धूल और प्रदूषण से छुटकारा पाना होता है। इससे आपके रोमछिद्र बंद नहीं होते।
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो आप ब्लॉटिंग पेपर की मदद से चेहरे से ऑयल साफ कर सकते हैं। इसके अलावा, रूई की मदद से चेहरे पर टोनर भी लगाया जा सकता है।
टिप्स
चित्र स्रोत - Shutterstock