Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सॉफ्ट और सिल्की स्किन के लिए लगाएं दही-चावल का स्क्रब

बाज़ार से न लाएं, घर पर ही बनाएं अपना Body Scrub!

सॉफ्ट और सिल्की स्किन के लिए लगाएं दही-चावल का स्क्रब

Written by Editorial Team |Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जब आपकी स्किन ड्राई और डल लगे तो आपको ज़रूरत होती है एक मॉश्चराइज़िंग बॉडी स्क्रब की। यूं तो बाज़ार में इस तरह के स्क्रब की अच्छी-खासी वैरायटी मौजूद होती है लेकिन आप चाहें तो नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसमें बाज़ार के स्क्रब की तरह केमिकल्स नहीं होते। ऐसा ही एक नैचुरल स्क्रब है, चावल और दही से बना बॉडी स्क्रब।

Also Read

More News

कैसे बनाएं चावल-दही का स्क्रब

  • एक कप बासमती चावल या लंबे चावल को चार घंटों के लिए पानी में भिगोएं।
  • अब पानी को निकाल दें और साफ कपड़े पर चावल फैला दें।
  • जब कपड़ा पानी सोख लेगा और चावल सूख जाएंगे तो उन्हें अपनी मुट्ठी से तोड़ने की कोशिश करें। या फिर मिक्सी में दरदरा पीसें।
  • अब चावल को एक कटोरी में डालें और उसमें आधा कम गाढ़ा दही मिलाएं। चावल को दही में मिलने दें।
  • अब 3-4 बूदं लेवेंडर ऑयल डालकर सबको मिला लें।
  • आपका मॉश्चराइज़िंग बॉडी स्क्रब तैयार है।

इस्तेमाल का तरीका

  • पूरी बॉडी पर स्क्रब लगाएं और दो तीन मिनट के लिए हल्के हाथ से मसाज करें।
  • अब गुनगुने पानी से बॉडी धो लें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे।
  • अच्छे परिणामों के लिए, एक दिन छोड़कर दूसरे दिन इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

फायदे

दही ड्राई स्किन को नमी देने का काम करती है। दरदरे पिसे चावल स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। इसकी मदद से आसानी से डेड स्किन सेल निकल जाते हैं। इस स्क्रब में जो एसेंशियल ऑयल डाला जाता है वो स्किन पर होने वाली खुजली व जलन को भी दूर करता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ

Lauren Cox, Janice Cox, EcoBeauty: Scrubs, Rubs, Masks, Rinses, and Bath Bombs for You and Your Friends, 2009, 55-Page

Image source: Getty Images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More