... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
एवोकाडो के फायदों के बारे में तो आप बखूबी जानती हैं। आप रोज़ाना एवोकाडो खाकर अपनी स्किन को हेल्दी और सुंदर तो बना ही सकती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल को आपके चेहरे पर लेप करने से आपकी त्वचा की रौनक कितनी ज्यादा बढ़ सकती है?
एवोकाडो में फैटी एसिड़्स होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं वो भी उसे किसी भी तरीके से परेशान किए बगैर। दरअसल एवोकाडो सूजन और जलन कम करने का काम करता है और सेंसटिव स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो सोचिए मत बस अपने पास की दुकान पर जाइए और खरीद लाइए खूबियों से भरे एवोकाडो और बनाइए अपने लिए स्किन पैक जिन्हें बनाने का तरीका बता रही हैं कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास।
नॉर्मल स्किन के लिए मास्क
अगर आपकी त्वचा साधारण या नॉर्मल टेक्सचर की है तो यह फेस पैक उसके लिए बहुत अच्छा होगा। आप एवोकाडो और दही से यह स्किन पैक बना सकती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन डी की मदद से यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
• ½ कप दही में 1 ½ कप एवोकाडो मसलकर मिलाएं और इसमें ¼ कप शहद मिक्स करें।
• सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें और अपनी त्वचा पर लगाकर 20 मिनट तक रहनें दें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।
सूखी त्वचा के लिए मास्क
एवोकाडो, आम और शहद से बना यह बेहतरीन मास्क रूखी-सूखी और ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। शहद त्वचा की नमी को बचाने और लॉक करने का काम करता है। जबकि आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। मास्क में थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
• 2 चम्मच एवोकाडो( मसले हुए) में 2 चम्मच शहद मिलाएं।
• 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर सारी चीज़ें अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब इसमें आम मसलकर मिलाएं।
• जब अच्छा सा पेस्ट बन जाए तो उसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को ठंडे पानी से धो दें।
कॉम्बिनेशन या ऑयली स्किन के लिए मास्क
पिम्पल और एक्ने से परेशान कॉम्बिनेशन या ऑयली स्किन के लिए यह मास्क बहुत अच्छा है। इसमें आपको एलोवेरा और नारियल के तेल के आराम पहुंचानेवाले गुणों का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही एवोकाडो से त्वचा भी हाइड्रेट होगी।
• आधा एवोकाडो मसलकर उसमें एक चम्मच कोकोनट ऑयल और एक चमम्च एलो वेरा जेल मिलाएं।
• सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर मिक्स करें।
• 10 मिनट के लिए इस त्वचा पर रहने दें। गर्म पानी में एक कपड़ा डुबाकर उससे इस पैक को चेहरे से पोंछे।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock