... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मियोंके दौरान ठंडे कमरे से बाहर आने पर मेरी त्वचा में जलन होने लगती है। इतना ही नहीं अगर गलती से मैं धूप में चली जाऊं, तो हाल और ज्यादा बुरा हो जाता है। दरअसल मेरी स्किन ऑयली है और ये मौसम इस तरह की त्वचा वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है। इन दिनों धूप, पसीना और धूल से मेरे चेहरे की रंगत उड़ जाती है। खैर, खोई हुई रंगत पाने के लिए धूप से वापस लौटकर चेहरे को साफ करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए मैंने चंदन, मुल्तानी और हल्दी के फेस पैक का इस्तेमाल किया। इससे मेरे चेहरे पर निखार आया अब धूप में भी जलन नहीं होती है। मैं आपको इस फेस पैक को बनाने का तरीका बता रही हूं। उम्मीद है इससे आपको भी लाभ होगा। पढ़ें- चेहरे पर काले दाग-धब्बों से कैसे छुटकारा पाऊं?
ऐसे बनाए फेस पैक
इससे होता है ये फायदा
ये फेस पैक मुल्तानी मिट्टी से बना होता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन से ना केवल अतिरिक्त तेल को अवशोषित करती है बल्कि स्किन से गन्दगी और मृत कोशिकाओं को भी हटाती है। चंदन स्किन को मॉश्चराइज करता है और इसका स्किन पर कूलिंग इफ़ेक्ट पड़ता है। इसमें सैंटानोल (santanol) तत्व होते हैं, जो छिद्रों को खोलते हैं और नेचुरल टोनर के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा हल्दी का एंटी-इन्फ्लैमटोरी और स्किन लाइटिंग गुण होते हैं। हल्दी को दूध के साथ मिलाकर लगाने से चेहरा मुलायम और चमकदार बनता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock