... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों हर दो हफ्तों के बाद ही आपके चेहरे पर एक ही जगह पर पिम्पल लौट आते हैं? इसके दो कारण हो सकते हैं जिनके बारे में डॉ. सेजल शाह बता रही हैं कि आखिर क्यों इतने जतन करने के बाद भी एक ही जगह पर आपको बार-बार होते हैं पिम्पल।
पहला कारण, ऐसे पिम्पल जो त्वचा के अंदर सूजन के तौर पर ही रह जाते हैं वो बाद में कभी पिम्पल के रुप में त्वचा की ऊपरी सतह पर दिखने लगते हैं। यह सूजन पोरों में जमा तेल के त्वचा पर आने के कारण होती है। यह तेल त्वचा की भीतर गुब्बारे के आकार में जमा होने लगता है और त्वचा द्वारा बननेवाले तेल के आधार पर यह घटता-बढ़ता रहता है। क्या आपको भी बार-बार चिन पर पिम्पल दिखता है?
दूसरी बात, अगर आपको अपने हाथ से चेहरे को छूते रहने की आदत है तो हो सकता है कि आपको बार-बार एक ही जगह पर एक्ने और पिम्पल हो सकते हैं। बार-बार छूने से त्वचा पर गंदगी और तेल रोमछिद्रो में जमा होने लगता है और परिणाम पिम्पल के रुप में दिखायी देने लगते हैं। क्या आप जानते हैं तनाव और गर्भावस्था में पिम्पल्स की समस्या बढ़ सकती है ?
पिम्पल का इलाज
चूंकि यह पित्त की वजह से होनेवाले पिम्पल है तो बेहतर यही होगा कि आप इन्हें फोड़ने या नोचने से बचें। पिम्पल के ठीक होने का इंतज़ार करें या किसी से मिलकर इसे साफ कराएं। सुंदर त्वचा के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीजिए
अगर आप सूजन को फोड़ने, दबाने या नोंचने का काम करेंगे तो यह पूरी तरह से बाहर नहीं आएगा और हो सकता है कि त्वचा की सूजन और बढ़ जाए और पिम्पल के रुप में यह बाहर दिखायी देने लगे। अपने पोरों को दोबारा ब्लॉक होने से रोकने के लिए सैलिसिलिक एसिड ट्रीटमेंट (salicylic acid treatment) करा सकते हैं। जिसकी मदद से अतिरिक्त तेल हटा कर पोर साफ रखे जा सकते हैं। इसी तरह बेंजोईल पेरोक्साइड (benzoyl peroxide) वाले किसी उत्पाद के इस्तेमाल से त्वचा में छुपे बैक्टेरिया को मारा जा सकता है जिनकी वजह से पिम्पल होता है।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock