बालों पर घरेलू उपाय किस हद तक करते हैं काम, जानिये

बाल लंबे करने के लिए लगाती हैं नारियल तेल? नहीं होगा फायदा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read inEnglish

अनुवादक - Shabnam Khan

कभी न कभी हर महिला या पुरूष बालों के झड़ने, बालों के कम होने या टूटने से परेशान होता है। ऐसे में बालों का घनापन कम करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। कुछ लोग तो डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसके लिए घरेलू उपाय अपनाना पसंद करते हैं। इसके लिए वो इंटरनेट और किताब-मैगज़ीन खंगालने लग जाते हैं, ताकि कोई ऐसा घरेलू उपाय मिल जाए जो उनके बालों का कम होना और झड़ना रोक दे। लोग ये भी उम्मीद लगाते हैं कि इन आसान और सस्ते घरेलू उपायों से उनके बालों की ग्रोथ भी बढ़ जाए। लेकिन क्या वाकई कम होते बालों की समस्या इन घरेलू उपायों से दूर हो सकती है? फोर्टिस हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डर्मटॉलोजिस्ट डॉक्टर स्मृति नासवा से हमने इस बारे में बात की, आइये जानें उनका क्या कहना था।

डॉक्टर स्मृति कहती हैं, ‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि मशहूर घरेलू उपाय जैसे कि नारियल और जैतून का तेल आपके बालों के लिए अच्छा होता है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि ये असरदार मॉश्चराइज़र है। लेकिन ये घरेलू या किचन सामग्री सिर्फ मौजूदा बालों की गुणवत्ता बढ़ा सकती हैं।’ वो आगे कहती हैं, ‘ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी क्षमता आपके बालों की जड़ों तक पहुंचने और उन्हें उत्तेजित करने की नहीं होती क्योंकि बालों की जड़ें स्कैल्प के सर्फेस के नीचे होती हैं। इसका मतलब है कि ये घरेलू उपाय न तो बालों का झड़ना रोकते हैं, और न ही बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं।’

डॉक्टर स्मृति घरेलू उपायों के इस्तेमाल करने वालों को सावधान भी करती हैं। ‘अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव, इची और ऑयली है तो इन घरेलू उपायों को लगाने से आपको डर्माटाइटिस भी हो सकता है।’

बैंगलोर की डर्माटॉलोजिस्ट डॉक्टर शुभा धर्माना भी डॉक्टर स्मृति नास्वार की बात को सही ठहराती हैं औऱ कहती है कि बाल झड़ने के साथ-साथ अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है, उसमें दर्द होता है और वो लाल हो रही है तो घरेलू उपायों का इस्तेमाल इस समस्या को सिर्फ बढ़ाएगा। वो कहती हैं, ‘अगर एक दिन में आपके 80-100 बाल झड़ते हैं तो सिर्फ घरेलू उपाय इस्तेमाल करने के अलावा, बेहतर होगा कि आप अपने डर्माटॉलोजिस्ट को भी कंसल्ट करें, और इसके कारण का पता लगाएं। ये हार्मोन के कारण, पोषक तत्वों की कमी से या तनाव से भी हो सकता है।’

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source