क्या हेयरकलर का इस्तेमाल दाढ़ी को कलर करने के लिए करना सेफ है?

दाढ़ी पर गलत कलर कराने से आपके फेस का मजाक बन सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 15, 2017 11:59 AM IST

आजकल दाढ़ी रखना फैशन बन गया है। जाहिर है इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं दाढ़ी में भी कई तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं। इसमें कई तरह की कटिंग और कलर कराना आदि शामिल हैं। वैसे अधिकतर युवा ग्रीन, रेड और पर्पल कलर की बोल्ड शेड्स रखना पसंद करते हैं। खैर दाढ़ी में कलर करवाने को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। दिल्ली स्थित स्टार सैलून एंड स्पा की ओनर आश्मीन मुंजालआपके तमाम सवालों के जवाब दे रही हैं।

दाढ़ी में कौन से कलर कराना चाहिए? 

गलत कलर का रंग से आपकी दाढ़ी खराब हो सकती है। रंगों का प्रयोग बालों लिए तो सही है लेकिन दाढ़ी के बालों के लिए सही नहीं है। इसलिए अपने बालों या आइब्रो से मिलता जुलता रंग का ही चयन करें। आप अपनी आंखों के रंग से मेल खाता रंग का भी चयन कर सकते हैं। कहने के मतलब यह है कि बालों में हल्का रंग ही लगाएं। डार्क कलर लगाना अनैचुरल लग सकता है खासकर अगर ब्लैक कलर है तो। पहली बार कलर कराने वाले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

कलर लगाने से पहले और बाद में देखभाल कैसे करें? 

अगर आपके चेहरे पर कोई कट या जलन है, तो उसके सही होने तक कलर ना करें। पैच टेस्ट जरूर कर लें। सेंसिटिव स्किन वाले पैच टेस्ट जरूर करें। कलर करने के बाद नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इसे रोजाना लगाने से बाल सॉफ्ट होते हैं और कुलिंग इफ्फेक्ट पड़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान

रंग लगाने के एक दिन बाद तक शैम्पू और कंडीशनर ना लगाएं। बालों पर कलर लगाने से पहले अपनी गर्दन, कान और फेसिअल स्किन पर पेट्रोलियम जेली की पतली परत लगा लें। इससे आसपास की स्किन पर कलर नहीं लगेगा। किसी पार्टी में जाने से कुछ दिनों पहले इस काम को कर लें। इससे आपका लुक नैचुरल लगेगा।

क्या हेयर कलर दाढ़ी के बालों पर लगाए जा सकते हैं?

आप हेयर कलर का इस्तेमाल दाढ़ी के बालों को कलर करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि आपको मिक्सिंग सामग्री का ध्यान रखना चाहिए। यानि अगर आप हेयर कलर के लिए 30 या 20 वॉल्यूम डेवलपर यूज करते हैं, तो आपको दाढ़ी के लिए 10 वॉल्यूम डेवलपर ही यूज करना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source