... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:24 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
कई लोगों के 20 या 30 की उम्र में ही बाल सफ़ेदऔर डैमेज होने लगते हैं। इसके पीछे खराब खानपान, जीवनशैली और केमिकल ट्रीटमेंट सहित कई कारण हो सकते हैं। खैर आप नेचुरल तरीकों से अपने बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से बचा सकते हैं। पढ़ें- समय से पहले बाल हो रहे हैं सफेद? आज़माएं त्रिफला चूर्ण!
गुड़हल
ये बालों को सफेद होने से बचाने और उन्हें चमकदार बनाने में सहायक है। इसके लिए गुड़हल के कुछ फूलों को 20 मिनट उबाल लें। इनका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को 10 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू से धो लें।
तुरई
ये सब्जी पिगमेंट को बहाल करने और जड़ों को मजबूत करने में मदद करती है। इसे टुकड़ों में काटकर सूखा लें। इन्हें एक कप में डालकर उसमें नारियल तेल मिला लें और चार दिन तक रहने दें। इसके बाद तेल को काला होने तक गर्म कर लें और हफ्ते में 2 से 3 बार बालों में लगायें।
चौलाई
ये सब्जी बालों को सफ़ेद होने से बचाती है। यह भंगुर बाल के उपचार में भी उपयोगी है। चौलाई का रस पानी में मिला लें। इसे बालों पर लगायें और दो घंटों का तक छोड़ दें। आप इन पत्तों का पेस्ट भी लगा सकते हैं। बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें।
तिल और गाजर
इस मिश्रण से समय से पहले बालों को सफ़ेद होने से बचाने में मदद मिलती है। इन दोनों को बराबर मात्रा में लेकर इसमें एक चम्मच मेथी का पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को 20 दिनों तक धूप में रखें और फिर अपने सिर में लगायें।
अदरक
अदरक से त्वचा, बाल और कई मायनों में शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। अदरक और जोजोबा तेल मिलाकर सिर और बालों पर लगाएं। इस मिश्रण को नियमित रूप से 2 हफ्तों तक लगायें। जिसके बाल सफेद नहीं हैं, वे लोग इसे एक हफ्ते तक लगाएं।
ऊपर बताये गए उपायों का मेरे परिवार द्वारा इस्तेमाल किया गया है और इससे मेरे रिश्तेदारों का लाभ हुआ है। ये उपाय केवल सुरक्षित ही नहीं है बल्कि सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले भी हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Patel, R., Patel, A., Desai, S., & Nagee, A. (2012). Study of secondary metabolites and antioxidant properties of leaves, stem and root among Hibiscus rosa-sinensis cultivars. Asian journal of experimental biological sciences, 3(4), 719-725.
2. Anitha, J., & Miruthula, S. TRADITIONAL MEDICINAL USES, PHYTOCHEMICAL PROFILE AND PHARMACOLOGICAL ACTIVITIES OF LUFFA ACUTANGULA LINN.
3. KR, A., Pal, A., & Khanum, F. Nutritional, medicinal and industrial uses of sesame (Sesamum indicum L.) seeds-An overview.
4. Meyer, I., Herrmann, M., Stuhlmann, D., & Joppe, H. (2014). U.S. Patent Application 14/185,157.