अपनाना चाहते हैं अर्जुन कपूर का दाढ़ी लुक? अपनायें ये घरेलू उपाय!

क्या आपको दोस्तों के बीच के कम दाढ़ी के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read this in English.

आपको ये तो नहीं लगता कि दाढ़ी बढ़ाने से बढ़ते उम्र को छिपाया जा सकता है। शायद हाँ, लेकिन इसके साथ ही दाढ़ी सनबर्न या मुँहासों के होने के संभावना को कम करती है। दाढ़ी के बारे में तो सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिनकी दाढ़ी उम्र के साथ बढ़ती नहीं है या अच्छी तरह से उगती नहीं है वे दिल ही दिल में खुद को अपने दोस्तों के सामने शर्मिंदगी जैसा महसूस करने लगते हैं या दोस्त उनका मजाक भी उड़ाने लगते हैं। ऐसी हालत से निकालने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं, जो आपकी मदद करेंगे-

नारियल तेल

नारियल तेल बालों को उगने और बढ़ने दोनों कामों में सहायता करता है।

• नारियल तेल को रोज़मेरी के तेल में 10:1 के अनुपात (10 अंश नारियल का तेल का और 1 अंश रोज़मेरी का तेल), यह चेहरे पर किसी भी प्रकार के इरीटेशन के खतरे को कम करता है।

• एक रूई के गोले में इस तेल के मिश्रण को लगा लें और उसको चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। उसके बाद पंद्रह मिनट के बाद पानी से धो लें।

आंवले का तेल

आंवला चेहरे पर दाढ़ी को उगाने में बहुत इफेक्टिव रूप से काम करता है। इसको आप यूं भी लगा सकते हैं या सरसों के तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

• चेहरे पर आंवला तेल लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

• इसके अलावा सरसों के कुछ पत्ते धोकर पीस लें और उस पेस्ट में आंवला तेल के कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर बीस मिनट तक लगाकर रखने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में चार बार इसका इस्तेमाल करने से रिज़ल्ट अच्छा मिलता है।

दालचीनी और नींबू

• दालचीनी की छाल को पीसकर पावडर बना लें। एक चम्मच इसके पावडर में दो चम्मच नींबू का रस मिला लें।

• इस पेस्ट को पतला करके चेहरे पर बीस मिनट के लिए लगा लें। लेकिन जिन लोगों को नींबू से स्किन पर रियेक्शन निकलता है वे इसका इस्तेमाल न करें। दूसरे इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

नीलगिरी का तेल

रोज़मेरी (Eucalyptus) तेल के तरह ही चेहरे के बालों को उगाने में सहायता करते हैं। लेकिन चेहरे पर इससे कोई इरिटेशन न हो, इससे बचने के लिए इसमें तिल का तेल या ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं।

• आधा कप तिल या ऑलिव ऑयल लें और उसमें 15 से 30 बूंद नीलगिरी का तेल डालें।

• चेहरे पर इस मिश्रण से मसाज़ करें।

• तीस मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें और अगर मन हुआ तो साबुन से धो लें।

एक बात का ध्यान रखें कि ये घरेलू उपाय हैं जो चेहरे के बालों को उगाने में मदद करेंगे मगर इसके साथ आपको अपने डायट में विटामिन और मिनरल को शामिल करना पड़ेगा। बार-बार चेहरे को साबुन से न धोयें। अगर आप सिगरेट पीतें हैं तो इसका निकोटीन बालों के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही खुद को तनाव से दूर रखें, इसके लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं।

मूल स्रोत: Wish to keep a fully grown beard? Here are home remedies to grow beard faster

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source