... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
चेहरे पर पिंपल्स हो जाना आम समस्या है। ये पुरुष और महिला किसी को भी हो सकते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं उन्हें हर थोड़ी देर में अपना चेहरा धोते रहना चाहिए। आपको बता दें कि पिंपल्स या मुहांसों से मुक्ति पाने का ये तरीका मिथक है।दिल्ली स्थित बीएल कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में स्किनोलोजी स्किन एंड हेयर क्लिनिक एंड कंसल्टेंट डॉक्टर निवेदिता दादू आपको पिंपल्स से जुड़े ऐसे कुछ मिथक के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें- शरीर पर पिंपल्स हैं? लूफा से नहाने से हो सकता है ये बड़ा जोखिम
मिथक 1
पिंपल्स होने पर हर घंटे में चेहरा धोना चाहिए
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि पिंपल्स होने पर दिन मेन बार-बार चेहरा धोना चाहिए। कुछ लोग इसके लिए कई कठोर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इससे स्किन मेन और ज्यादा ख़राब हो जाती है। वास्तव में ऐसा करने से चेहरे से नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है।
ये है सच- आपको दिन में केवल एक से दो बार ही गुनगुने पानी से चेहरे को साफ़ करना चाहिए। स्क्रब से बचें और सोने से पहले मेकअप रिमूव कर लें।
मिथक 2
पिंपल्स को फोड़ने से वो किसी इलाज से जल्दी ठीक हो जाते हैं
ये एक बड़ा मिथक है जिस पर बहुत से लोग यकीन करते हैं। खासकर युवा इस बात को मानते हैं। बहरहाल ऐसा करना केवल दर्द को बुलावा देता है। सबसे बड़ी बात ऐसा करने से पिंपले और ज्यादा हो जाते हैं और चेहरे पर लंबे समय तक पिंपल्स के निशान रहते हैं।
ये है सच- पिंपल्स से निपटने का बेहतर तरीका ये है कि आप चेहरा धोने के लिए संतुलित पीएच वाला पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड फेस वाश का इस्तेमाल करें।
मिथक 3
पिंपल्स जंक फूड के कारण होते हैं
कई लीग ऐसा मानते हैं कि चेहरे पर पिंपल्स जंक फूड्स खाने से होते हैं। लोग पिंपल्स से पीड़ितों को चिकने खाद्य पदार्थ ना खाने की सलाह देते हैं। हालांकि कई अध्ययनों में इस बात की जिक्र है कि फ्रेंच फ्राइज़, चीजबर्गर, और चॉकलेट की तरह खाद्य पदार्थ खाने से आपकी त्वचा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वास्तव में, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों को पिंपल्स के लिए जिम्मेदार माना गया गया है। अन्य अध्ययनों से पता चला है कि एक कम ग्लाईसेमिक इंडेक्स और फाइबर वाले फल और सब्जियां पिंपल्स के लिए फायदेमंद है।
ये है सच - अगर कोई पिंपल्स से पीड़ित है, तो उसे दूध से बचना चाहिए। हालांकि जंक फूड्स का इससे कोई लेना देना नहीं है।
पिंपल्स और आप
पिंपल्स होने पर आप अवसाद की और जा सकते हैं या आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। खासतौर से युवावस्था में ये समस्याएं हो सकती हैं। रिश्ते और सोशल स्किल्स विकसित करने में समस्या, दूसरे लोगों द्वारा मजाक उड़ाने का डर, शर्म महसूस करना, सामाजिक भय, स्कूल या काम छुटना, आत्मविश्वास की कमी के कारण करियर में असफल और शरीर की छवि ख़राब होना।
चित्र स्रोत - Shutterstock