रूखे और टूटते बालों के लिए केले और पपीते का होममेड हेयरमास्क

हेयर केयर प्रॉडक्ट नहीं, ये नैचुरल हेयर पैक लगाएं अपने बालों पर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

 Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

आजकल बालों पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने का ज़माना है। बालों पर कलर करना, स्मूदनिंग या स्ट्रेटनिंग करवाना, कर्ल हेयर और भी न जाने क्या-क्या। ये एक्सपेरिमेंट बालों को कुछ वक्त के लिए आकर्षक तो बनाते हैं, लेकिन बाद में इनकी वजह से बालों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बाल ड्राई, फ्रिज़ी और डैमेज तक हो जाते हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं के बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों में वापस शाइन लाने और उन्हें सिल्की बनाने के लिए आप घरेलू उपाय इस्तेमाल कर सकती हैं। डॉक्टर निर्मला शेट्टी ने अपनी किताब ‘ब्यूटी एट यॉर फिंगरटिप्स’ में एक ऐसे होममेड के बारे में बताया है, जो आपके बालों को नैचुरली सिल्की और शाइनी बनाते हैं।

फ्रूट एंड एग हेयर मास्क

सामग्री

1 केला, कटा हुआ

1 कली पपीता

¼ कप कोकोनट मिल्क

¼ कप ऑयल (तिल, बादाम या ऑलिव)

2 अंडे का पीला भाग

2 बूंद लेवेंडर ऑयल

विधि

  • एक मिक्सी में सारी सामग्री लेकर पीस लें। इनका एक पेस्ट बना लें।
  • बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें, और फिर जड़ से लेकर टिप तक इस पेस्ट को लगाएं।
  • अब बालों का जूड़ा बांध लें।
  • ये हेयर मास्क 20 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। आप इस पर शावर कैप भी लगा सकती हैं।
  • माइल्ड शैंपू और फिर कंडीशनर से बाल धोएं। कोशिश करें कि ऐलोवेरा वाला शैंपू लगाएं।
  • डैमेज बालों को ठीक करने के लिए इस हेयर पैक को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

केला बालों की जड़ को नुकसान पहुंचने से बचाता है। पपीता बालों को हेल्दी और शाइनी रखता है। आप बालों को नरिशमेंट पहुंचाने के लिए तिल, ऑलिव या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क बालों का झड़ना रोकता है। मिल्क में मौजूद प्रोटीन बालों को लंबा होने में मदद करते हैं। ये बहुत अच्छा कंडीशनर भी है। अंडे की जर्दी टूटे बालों और उखड़ रही स्कैल्प के लिए अच्छा है। ये हेयर फॉलिकल को मजबूती देता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source