सफ़ेद बाल? रूसी? बालों का झड़ना? ये आंवला ऑयल पैक ट्राइ करें

आंवला दिलाता है बालों के समस्याओं से राहत

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

क्या आप बालों के समस्याओं से परेशान हैं या आपकी दाढ़ी ठीक से नहीं उगती हैं? आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके घर में एक चमत्कारी चीज है जो इन सब समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है- वह है आंवला।

आंवला तेल में जो विटामिन सी होता है वह बाल और स्कैल्प को हेल्दी रखने में सहायता करता है। क्योंकि इसमें आयरन, कैल्सियम, फॉस्फोरस जैसे नूट्रिएन्ट्स होते हैं। साथ ही इसमें जो एन्टी-ऑक्सिडेंट का गुण होता है जो फ्री-रैडिकल्स के क्षति से बचाने और रक्त संचालन को उन्नत करके बालों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। आंवला ऑयल पैक बनाने की विधि और इस्तेमाल के तरीके की जानकारी नीचे दी जा रही है-

बालों का झड़नाकम करता है

अगर बालों को सँवारते वक्त सर से ज़्यादा कंघी में या तकिये पर बाल दिख रहे हैं तो बालों का झड़ना कम करने के लिए आंवला तेल का इस्तेमाल करें।

विधि

नारियल के तेल में सूखे आंवला को उबाल लें।

• अब तेल को निकालने के लिए दोनों को पीस लें।

• रात को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से इस ऑयल पैक को लगा लें। अगले दिन सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।

• हफ़्ते में दो बार इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

रूसी को दूर करता है

नियमित तौर पर आंवला हेयर ऑयल का इस्तेमाल करने पर रूसी से छुटकारा मिलता है। इसमें तुलसी डालने से यह और भी प्रभावकारी बन जाता है।

विधि

• दस तुलसी के पत्तों को पीसकर आंवला तेल के साथ मिला लें।

• स्कैल्प पर इस तेल से अच्छी तरह से मालिश करने के बाद अगले दिन सुबह शिकाकाई से धो लें।

असमय बालों को सफ़ेद होने से रोकता है

आजकल तो अधिकतर लोगों के बाल कम उम्र में ही पक जाते हैं। आंवला का तेल काले बालों को सफ़ेद होने से बचाता है। आंवला से बालों के ऊपर एक काला वर्ण (hue) बन जाता है।

विधि

• आंवला तेल बालों में अच्छी तरह से लगायें।

• अगले दिन सुबह किसी हर्बल तेल से बालों को धो लें।

• अगर आप जल्दी फल पाना चाहते हैं तो आंवला के तेल में आंवला का पावडर मिलाकर उस पैक को लगायें।

  दाढ़ी बढ़ने लगता है

आंवला का तेल लगाने से बाल उगते हैं। इसी गुण के कारण जिनकी दाढ़ी-मूंछ ठीक से नहीं उगती वे इस पैक का नियमित रूप इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से  दाढ़ी पहले से ज़्यादा बेहतर हो जायेगी।

विधि

• अपने चेहरे पर आंवला तेल का मसाज़ करें।

• बीस मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

• अच्छे फल के लिए हफ़्ते में चार बार इसका इस्तेमाल करें।

आप घर पर ही आंवला तेल बना सकते हैं या स्टोर में भी यह आसानी से मिल जाता है। वैसे तो बाज़ार में बहुत तरह के आंवला तेल मिल जाते हैं लेकिन आप इनको खरीदने के पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसमें आंवला की मात्रा ज़्यादा हो। हर हफ़्ते इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बाल काले, घने और स्वस्थ बन जायेंगे।

संदर्भ- 

Kumar, K. S., Bhowmik, D., Dutta, A., Yadav, A. P., Paswan, S., Srivastava, S., & Deb, L. (2012). Recent trends in potential traditional Indian herbs Emblica officinalis and its medicinal importance. Journal of pharmacognosy and phytochemistry1(1), 18-28.

मूल स्रोत- Hair loss? Grey hair? Dandruff? Try these amla oil packs

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source