सफेद बालों की समस्या के लिए घर में बन जाने वाला शहनाज़ हुसैन का आंवला तेल

छोड़ो हेयर डाई और हेयर कलर लगाना, शहनाज़ हुसैन का आंवला तेल करें इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

पहले के जमाने में सफेद बाल मतलब बढ़ते उम्र का तकाज़ा होता था, लेकिन आज के जमाने में सफेद बाल किसी भी उम्र में दिखने लगते हैं। बालों के सफेद होने की समस्या इतनी आम हो गई है कि बच्चे से लेकर जवान सब अपने लुक को लेकर शर्मिंदा महसूस करने लगते हैं। असल में असमय बालों का सफेद होना स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस या जेनेटिकल यानि आनुवांशिकता के कारण होता है।

वैसे तो आजकल बालों को काला करना कोई बड़ी बात नहीं है इसके लिए हेयर डाई और हेयर कलर आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन मुश्किल सिर्फ एक बात की ही होती है कि ये नैचुरल नहीं होते हैं इनमें केमिकल होते हैं जिसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। हेयर डाई के साइड इफेक्ट में बाल झड़ सकते हैं या स्कैल्प में एलर्जी निकलने का खतरा भी बन सकता है। अगर आपको इस तरह का समस्या हो रहा है तो क्या करेंगे? चलिये आपके इस परेशानी का जवाब़ मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के पास है। उन्होंने आंवला तेल के बारे में बताया है जो असमय बालों को सफेद होने के रोकने में पूरी तरह से मदद करता है। पढ़े- शहनाज़ हुसैन टिप्स- नैचुरल जूस बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती

कैसे बनायेंगे आंवला तेल

• एक मुट्ठी आंवला लेकर धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। वैसे मार्केट में भी ये आसानी से मिल जाते हैं।

• अच्छी तरह से ग्राइन्ड कर लें।

• 100 एमएल शुद्ध नारियल तेल में आंवला पावडर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• अब इस तेल को हवाबंद जार में डालकर 15 दिनों तक धूप में रखें।

• 15 दिन के बाद तेल को अच्छी तरह से छानकर फिर से एक हवाबंद जार में रखें।

इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

शहनाज़ हुसैन का कहना है दिन में एक बार एक गिलास आंवले का जूस पीने से भी असमय बालों का सफेद होना कम होता है। इस जूस को बनाने के लिए पहले एक आंवले को निचोड़कर रस निकाल लें। फिर उसको एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें।

चित्र स्रोत: Getty image


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source