... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
Weddings are a stressful time for families but more so for brides. To add to the stress, brides are also expected to look flawless and perfect on the D day. Along with beauty, it is important for all brides-to-be to look after their immunity, as they have to deal with a lot of emotional and physical stress during the days leading up to their wedding. Sonia Narang, Nutrition Expert, Oriflame India, puts together a list of super foods that can help brides get good health and a glowing complexion.
अपनी शादी के दिन दुल्हन के रूप में हर महिला सबसे ज्यादा सुंदर लगने की चाहत रखती है। वैसे दुल्हन के लिए बाजार में कई ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इसके अलावा दुल्हन के लिए मेक-अप टिप्स भी हैं। आपको बता दें, कई बार इस तरह के ट्रीटमेंट और उपचार के साइड इफ्फेक्ट भी हो सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट नंदनी अग्रवाल के अनुसार, अगर जल्द ही आपकी शादी होने वाली है, तो आपको स्किनकेयर संबंधी इन गलतियों से बचना चाहिए।
1) नए फेशियल और केमिकल पिल्स से बचें- अधिकतर लड़कियां शादी से पहले चेहरे पर चमक लाने और निखरी त्वचा पाने के लिए केमिकल पिल्स और फेशियल ट्रीटमेंट कराना शुरू कर देती हैं। अगर आपने पहले कभी इस तरह का ट्रीटमेंट नहीं कराया है, तो यह आपके लिए खराब साबित हो सकता है। क्योंकि अगर यह आपकी स्किन को सूट नहीं करता है, तो आपको ब्रेकआउट होने का खतरा हो सकता है। इसलिए शादी से पहले कोई भी ट्रीटमेंट कराना समझदारी नहीं है।
2) बहुत ज्यादा एक्स्फोलीएटिंग यानि चेहरे को रगड़ने से बचें- अगर आपको ऐसा लगता है कि चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़ने से डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिल सकता है, तो आप गलत हैं। बल्कि ऐसा करने से ब्रेकआउट का खतरा रहता है। कठोरता से स्क्रबिंग करने से स्किन का नेचुरल ऑयल छिन सकता है और आपके चेहरे पर रैशेष हो सकते हैं। एक्स्फोलीएट के दौरान स्किन को आराम से रगडें और इसके लिए एक्स्फोलीएटिंग स्क्रब का एक हफ्ते में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें।
3) मॉश्चराइजर का इस्तेमाल ना करें- कई महिलाएं शादी के चक्कर में ज्यादा सुंदर लगने की चाहत में अपनी स्किन को रोजाना मॉश्चराइजर लगाने लगती हैं। अगर आप पहले से ये नहीं करती हैं, तो आपको अपने चेहरे को मॉश्चराइज करने के लिए दिन में दो बार वाटर बेस्ड मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
4) कोई नया घरेलू उपचार ट्राई न करें- शादी से पहले कई लड़कियां नए-नए घरेलू नुस्खे आजमाने लगती हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने के लिए यह सही समय नहीं होता है। हो सकता है कुछ चीजें आपके चेहरे को सूट ना करें, जिससे ब्रेकआउट का खतरा हो सकता है। इसलिए कोई भी घरेलू उपचार ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
5) एसिडिक फूड्स ज्यादा खाना- आपको बता दें कि शरीर में पीएच लेवल बिगड़ने से आपको ब्रेकआउट और सेंसिटिव स्किन का खतरा हो सकता है। चीनी और अंडे की जर्दी जैसे एसिडिक फूड से शरीर में पीएच लेवल कम हो सकता है। इसके बजाय नेचर में एल्कलाइन फल और सब्जी खाने से पीएच लेवल संतुलन में रहता है। इसलिए आपकी डायट में एल्कलाइन और एसिड फूड्स का अनुपात 70:30 रहना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock