अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलु उपाय

अवांछित बाल साधारणतः चेहरा, गर्दन, छाती, पीठ, पैर के उँगली, और हाथों पर निकलता है। यह 18-45 उम्र तक महिलाओं के सौन्दर्य में ग्रहण लगाता रहता है। वैज्ञानिक रूप से इसको अतिरोमता (hirsutism) कहते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 7, 2019 4:11 PM IST

शरीर में अवांछित बाल न सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के सौन्दर्य पर ग्रहण लगा देती हैं बल्कि इसके लिए उन्हें हर समय शर्मिंदगी का एहसास होता रहता है। आजकल वैक्सिंग के द्वारा अवांछित बालों को निकाला जा सकता है, लेकिन इसको निकालना बहुत आसान नहीं होता है। कुछ लड़कियों के यौवन के दहलीज पर पैर रखते ही अवांछित बालों की समस्या शुरू हो जाती है। अवांछित बाल साधारणतः चेहरा, गर्दन, छाती, पीठ, पैर के उँगली, और हाथों पर निकलता है। यह 18-45 उम्र तक महिलाओं के सौन्दर्य में ग्रहण लगाता रहता है। वैज्ञानिक रूप से इसको अतिरोमता (hirsutism) कहते हैं।

अधिक बाल होने के कारण

  • रक्त में पुरूष हॉर्मोन (Androgens) का स्तर बढ़ जाता है
  • अवांछित बालों के विकास में आनुवांशिकता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है
  • पी.सी.ओ.एस. यानि पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (सेक्स हॉर्मोन में असंतुलन) के कारण भी अतिरोमता की बीमारी हो सकती है।
  • वैसे तो इसका इलाज बहुत दर्द देने वाला होता है मगर प्राकृतिक तरीके से बिना दर्द के भी इसका उपचार घर पर भी किया जा सकता है।

पुदीना या पहाड़ी पुदीना का चाय 

फिज़ीओथेरापी रिसर्च के अनुसार पुदीना का चाय (Spearmint tea) पीने से टेस्टास्टरोन (पुरूषों का यह हार्मोन अतिरिक्त अवांछित बालों के विकास के लिए उत्तरदायी होता है) का स्तर कम हो जाता है। शरीर में अधिक बालों को कम करने के लिए दूसरे विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

अनचाहे बाल हटाती है पुदीने की चाय

एक छोटा चम्मच पुदीना चाय का पत्ता कप में लें और उस पर गर्म पानी डालकर दस मिनट तक भिंगने दे। उसके बाद चाय को पी सकते हैं। हफ़्ते में पाँच दिन तक इसका सेवन करना चाहिए।

हल्दी और बेसन का पैक

 बेसनऔर हल्दी में दही डालकर पैक बनाकर उसका इस्तेमाल करने से अवांछित बालों का आना कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

बनाने का तरीका 

एक कटोरी में एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें। चेहरे और गर्दन पर पैक को लगायें। शरीर के दूसरे अंगों में भी लगाना चाहते हैं तो उसके अनुसार पैक की चीजों की मात्रा बढ़ा लें। इस पैक से अच्छी तरह से मालिश करें और सूखने के बाद पानी से धो लें।

झामक 

झामक (Pumice stone) से अवांछित बाल कुछ हद तक दूर होते हैं। इससे रगड़ने पर बालों का आना कुछ हद तक तो कम हो जाता है मगर पूरी तरह से आना बंद नहीं हो जाता है।

कैसे करें झामक का उपयोग 

शरीर के जिस जगह पर इसका इस्तेमाल किया जाता है उसको पहले भिंगा लेना चाहिए। उसके बाद धीरे-धीरे इससे रगड़कर बाल को निकालना चाहिए ताकि कुछ बाल तो निकल जाय साथ ही बाल का आना रूक जाए।

चीनी और नींबू का पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के अनुसार चीनी और नींबू का पैक लगाकर कुछ देर तक मालिश के रूप में रगड़ने से अवांछित बालों का निकलना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

बनाने का तरीका 

30 ग्राम चीनी में 10 मिली लीटर ताजा नींबू का रस 150 मिली लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद चेहरे पर बालों के उगने के दिशा में लगायें। उसके बाद पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें।

नींबू और शहद का पैक

हुसैन के अनुसार शहद और नींबू का पैक एक ऐसा पैक है जो न सिर्फ त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है बल्कि त्वचा को निखारता भी है।

बनाने का तरीका

एक कटोरी में 10 मिली लीटर जूस लें और उसमें 40 मिली लीटर शहद लेकर दोनों का अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। इस मिश्रण में रूई का फाँक डुबोकर अवांछित बालों के जगह पर लगायें। उसके बाद बालों के उगने के दिशा में धीरे-धीरे रगड़े। पंद्रह मिनट के बाद मिश्रण को धो लें। हफ़्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें और इसका इस्तेमाल दो हफ़्ते तक करें।

इन तरीकों के द्वारा अवांछित बालों के आने की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

हेल्दी रेसिपी – पुदीना शोरबा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source