सिर्फ 3 महीनों में पाएं इन्ग्रोन हेयर (Ingrown Hair) से छुटकारा

वैक्सिंग से पहले और बाद में ये तरीका अपनाएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

शॉर्ट ड्रेसेज़ पहनने वाली लड़कियों के अगर घुटनों और उसके आसपास काले छोटे-छोटे धब्बे पड़ जाएं तो परेशानी की बात है ही। ये धब्बे इन्ग्रोन हेयर (ingrown hair) की वजह से होते हैं। कई लड़कियों को लगता है कि इन्ग्रोन हेयर शेविंग की वजह से होते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। इनसे छुटकारा पाना मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

इन्ग्रोन हेयर से छुटकारा पाने के लिए आपको एक अच्छे बॉडी स्क्रब और प्यूमिस स्टोन (झांवा) की जरूरत है। वैक्सिंग करवाने से 3-4 दिन पहले प्यूमिस स्टोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। जिन जगहों पर आपके इन्ग्रोन हेयर हैं, वहां पर हल्के हाथ से इस पत्थर को घिसना शुरू कर दें। इन जगहों पर स्क्रबिंग भी करें। इससे इन्ग्रोन हेयर जड़ से ढीले पड़ जाएंगे और वैक्सिंग के लिए तैयार हो जाएंगे। फिर जब वैक्सिंग होगी तो ये छोटे-छोटे मुलायम बाल आसानी से निकल आएंगे। वैक्सिंग के तुरंत बाद एक अच्छा एस्ट्रीजेंट और मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल जरूर करें। इन्ग्रोन हेयर बहुत ज़िद्दी होते हैं उनके निकलने के बाद आपको थोड़ा ख्याल तो करना पड़ेगा ही।

अगर आप चाहती हैं कि आपको फिर दोबारा इस समस्या का सामना न करना पड़े, तो आपको कुछ अलग नहीं करना। वैक्सिंग के बाद भी 3-4 दिनों तक आप प्यूमिस स्टोन और स्क्रब का इस्तेमाल इन्ग्रोन हेयर के लिए करती रहें। अगर आपके इन्ग्रोन हेयर बहुत ज्यादा हैं तो आपको इन्हें निकालने में भी ज्यादा वक्त देना पड़ेगा। मुमकिन है पूरी तरह से छुटकारा मिलने पर दो या ज्यादा महीने लग जाएं। पर याद रखें, जब तक इन्ग्रोन हेयर हैं स्क्रबिंग और प्यूमिस स्टोन का ये रूटीन जारी रखें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source