अदरक का यह फायदा जानकर दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे

मोजा पहनने के बाद पैर से निकलने वाले बदबू से हैं परेशान?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

सर्दियों के मौसम में भी दिनभर जूते-मोजे में रहने से पैरों में पसीना और बदबू आने लगती है। शरीर की दुर्गन्ध तो आप डियो या परफ्यूम लगाकर भी दूर कर लेते हैं लेकिन पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए बाजार में कोई खास उपाय मौजूद नहीं है। कर्इ बार आपको अपने दोस्तों के बीच शर्मिंदा भी होना पड़ता है। दिल्ली स्थित कैराली आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर में ऑपरेशन मेनेजर डॉक्टर राहुल डोंगरा आपको एक आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आप पैरों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। और यह खास उपाय है अदरक। क्या आप अदरक के फायदे जानते हैं? जी हां, आप अदरक से पैरों की दुर्गन्ध दूर कर सकते हैं, जानिए कैसे।

अदरक ही क्यों

अदरक में बेधने वाले गुण (तीक्ष्ण गुण) और सुखाने वाले गुण (रक्षा गुण) होते हैं जिनसे पैरों को सुखाने और बदबू को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अदरक में डिटोक्सफाइ गुण भी होते हैं जिनसे पसीने को रोकने और पैरों को बदबू से दूर रखने में मदद मिलती है। अदरक डर्मिसाइडिन (dermicidin) के उत्पादन में भी मदगार है, यह एक प्रोटीन है जो फंगल या बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। आपको बता दें कवक और बैक्टीरिया ही पैरों में बदबू के मुख्य कारण होते हैं।

ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

एक बड़ा अदरक लेकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। एक कप गर्म पानी करें और उसमें अदरक का पेस्ट मिला लें और पंद्रह मिनट तक छोड़ दें। रात को सोने से पहले रोजाना इस पानी से पैरों की मालिश करें। मालिश के बाद आप मोजे पहन सकते हैं। इसके अलावा पैरों में कोई बेहतर मॉश्चराइज़र लगाना मत भूलें। पैरों की स्किन अधिक सेंसिटिव होती है। इसलिए नियमित रूप से तेल से मालिश करने से पैरों को कोमल बनाने में मदद मिलती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source