काले घने बालों के लिए शहनाज़ हुसैन का जपाकुसुम अर्क हेयरपैक ट्राई कीजिये

काले, घने, रेशम जैसे बालों के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English.

अनुवादक:Mousumi Dutta

बालों का सफेद होना, झड़ना और पतला हो जाना आजकल का कॉमन प्रॉबल्म है। लेकिन मशहुर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के पास इन सब प्रॉबल्म का एक लाजवाब घरेलू और पूरी तरह से नैचुरल उपाय है। वह जपाकुसुम के अर्क का हेयरपैक लगाने की सलाह देती है जिनको लगाने से हेयर प्रॉब्लम को आसानी से सॉल्व किया जा सकता है।

लेकिन बालों का झड़ना कम होने के साथ काला होना भी जरूरी होता है। वैसे तो इसके लिए कई तरह के हेयर कलर और हेयर डाई मार्केट में मिल जायेंगे लेकिन उन सबके साइड इफेक्ट्स होते हैं। जिससे बाल और भी झड़ सकते हैं या स्किन या स्कैल्प एलर्जी निकल सकता है। तो फिर क्यों न काले, घने और लंबे बाल पाने के लिए नैचुरल तरीका अपनायें।

इस मामले में शहनाज़ हुसैन का जपाकुसुम के अर्क का हेयरपैक बहुत असरदार रूप से काम करता है। इस हेयरपैक की सबसे अच्छी बात ये है कि इसको बनाना जितना आसान है उतना ही इसको लगाकर रखने के पीछे जितना समय लगता है वह भी नहीं लगता।

चलिये जानते हैं कि इस अर्क को कैसे और किस तरह से इस्तेमाल करते हैं-

• पहले जपाकुसुम के पत्तों और फूलों को 1:6 के अनुपात में ठंडे पानी में रातभर भिगोकर रखें। कहने का ये मतलब ये है कि एक जपाकुसुम का फूल और छह जपाकुसुम के पत्ते लें।

• अगले दिन सुबह फूल और पत्तों को निचोड़कर रस निकाल लें और पानी को छान लें।

• बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धो लें।

अब इस फूल और पत्तों को हिना के पेस्ट में मिलाकर लगाने से स्पा जैसा महसूस होगा। इस अर्क से बालों को रोजाना धोने पर आप खुद ही बालों में आए फर्क को महसूस करेंगे। इससे आपके बाल जल्दी उगते हैं और घने हो जाते हैं। यहां तक कि इस अर्क के इस्तेमाल से आपके बालों नैचुरल ब्लैक हो जायेंगे।


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source