मेकअप से होते हैं मुंहासे? ये 4 टिप्स हैं आपके लिए!

मुंहासे की वजह से नहीं करती मेकअप? अब होगी आपकी मुश्किल आसान।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जहां मेकअप आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिपाता है और आपको आकर्षक बनाता है, वहीं इससे कई बार नुकसान भी पहुंच सकता है। ख़ासतौर से उन लड़कियों को मेकअप करने में सावधानी बरतनी चाहिए जिन्हें पिंपल्स और मुंहासे की समस्या रहती है। कई बार मेकअप करने से ये समस्या और बढ़ जाती है। कोस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास ने हमें कुछ ऐसे टिप्स बताए, जिसे फॉलो करने से मेकअप से होने वाले मुंहासों की समस्या से बचा जा सकता है।

1)    ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं – मेकअप लगाने से पहले ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं  क्योंकि ये आपके चेहरे का अतिरिक्त ऑयल सोख लेता है और मेकअप लगाने के लिए एक स्मूद बेस बनाता है। अगर आपके चेहरे पर पहले से कोई मुंहासा है तो वो भी इससे अच्छी तरह ढक जाता है। (इसे भी पढ़ें - इन 7 कारणों से रात को मेकअप हटाना है ज़रूरी)

2)    एक्ने फाइटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें – कुछ फाउंडेशन में लेनोलिन और मिनरल ऑयल जैसी सामग्री होती है जो आपके पोर को बंद करके मुंहासों का खतरा पैदा कर सकती है। लेकिन कुछ फाउंडेशन ऐसे भी होते हैं जिसमें ऐसी सामग्री होती है जिससे रोमछिद्र खुले रहते हैं। कुछ में एंटी-एक्ने सामग्री होती है। ऐसे फाउंडेशन लें जिनमें ग्लाइकोलिक या सेलिसायलिक एसिड मौजूद हो। (इसे भी पढ़ें - सांवली महिलाओं के लिए 4 ट्रेंडी मेकअप)

3)    साफ मेकअप ब्रश का इस्तेमाल – मेकअप साफ मेकअप ब्रश से लगाएं, उंगलियों से नहीं। इससे हाथ का ऑयल या बैक्टीरिया चेहरे पर जा सकते हैं। आप अपने मेकअप ब्रश को हफ्ते में दो तीन बार साफ भी करें, नहीं तो उसमें जमी धूल या ऑयल आपके चेहरे पर भी पहुंच सकते हैं।

4)    हल्के हाथ से मेकअप लगाएं – जब आप ब्रश से मेकअप लगाते हैं तो हल्के हाथ से लगाएं, दबाव न डालें। दबाव डालने से स्किन पर मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source