बालों को उलझने से बचाने के लिये अपनाएं ये 7 टिप्स

नहाते समय ही चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सवारें, इससे बालों की उलझन काफी हद तक कम हो जाती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

सुन्दर और घने बाल किसी भी लड़की की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसके बाल एकदम मुलायम और घने हो साथ ही उनमें बिल्कुल भी उलझन न हो। कुछ लड़कियों के बाल बहुत लम्बे और मोटे तो होते हैं लेकिन उनके बाल काफी रूखे, बेजान और उलझे हुए भी होते हैं, इस समस्या से आज के दौर की अधिकांश लडकियां जूझ रही हैं। हालांकि इन समस्याओं से निजात पाना इतना मुश्किल नहीं है, थोड़ी सी सावधानियां और उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को खुबसूरत बना सकती हैं। हेयर स्टाइलिस्ट जेनेट फ़र्नाडीज यहाँ आपको बालों को नियंत्रित करने के कुछ ख़ास तरीके बता रही हैं। पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने और तेजी से बढ़ाने का घरेलू उपाय

  1. बालों को मुलायम और नियंत्रित बनाने के लिये सप्ताह में कई बार बालों को शैम्पू करना आपके बालों को ख़राब कर सकता है। सप्ताह में एक बार से ज्यादा बालों को शैम्पू से ना धोएं, इसके विकल्प के तौर पर बालों को रूखेपन से बचाने के लिये कंडीशनर का प्रयोग करें।
  2. हो सकता है आपके बाल प्राकृतिक रूप से ही रूखे हों इसलिये उन्हें शैम्पू करने के बाद कंडीशनर ज़रूर लगायें। एक अच्छा कंडीशनर बालों की नमी को बरकरार रखता है और उन्हें उलझने से बचाता है।
  3. अगर आप शैम्पू करने के बाद अपने बालों को तौलिये में लपेटकर जूड़ा बना लेती हैं तो इससे बाल और ज्यादा उलझ जाते हैं जिन्हें बाद में संभालना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसकी बजाय आप किसी टी-शर्ट की मदद से बालों से पानी निचोड़ लें।
  4. बालों को सूखने के बाद कंघी न करे इससे बालों के टूटने का खतरा ज्यादा रहता है। बालों को उलझने से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप नहाते समय ही चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सँवारे, गीले होने के कारण इस समय बाल बिलकुल भी नहीं उलझते हैं।
  5. बालों को सही और हेल्दी रखने के लिये सप्ताह में कम से कम एक बार उनकी तेलों से मालिश ज़रूर करें। नारियल, बादाम, कैस्टर और ऑलिव ऑयल से की गयी मालिश बालों को उलझने से रोकती है साथ ही उन्हें ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती है। कभी भी हेयर सीरम का प्रयोग न करें, ये बालों को और ज्यादा ख़राब कर देते हैं। पढ़ें: नारियल तेल से बालों की समस्याओं से छुटकारा पायें
  6. हर दो महीनो में एक बार अपने बालों को ज़रूर ट्रिम करवायें, क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि आपके बालों के दोमुहे सिरे और ख़राब बाल छिप जाते हैं जिससे आपको यह ग़लतफ़हमी हो जाती है कि आपके सारे बाल स्वस्थ और सही हैं। डैमेज हेयर आपके बालों की उलझनों को और बढ़ा देते हैं साथ ही बालों को बढ़ने से रोकते हैं।
  7. आपके बालों को किस तरह का हेयर प्रोडक्ट सूट करता है इसे जानने में थोड़ा वक़्त लगता है, इसलिए धैर्य रखें। कुछ दिन तक अलग अलग प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करें फिर जो आपको ज्यादा सूट करे उसका नियमित इस्तेमाल करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source