गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

हमेशा सैलिसिलिक एसिड से भरपूर माश्चराइजर को ही अपने चेहरे पर लगायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

गर्मियां शुरू होते ही स्किन पर एलर्जी, जलन, मुहांसे जैसी समस्याएं अपने आप ही बढ़ने लगती है और अगर आपकी स्किन ऑयली है तब ये परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आप सोचती हैं कि ऑयली स्किन पर माश्चराइजर लगाना गलत है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। माश्चराइजर से आपके त्वचा की नमी बरकरार रहती है और ये ऑयल के उत्सर्जन को भी नियंत्रित रखते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. किरण लोहिया यहाँ बता रही हैं की गर्मियों के दिन में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें।

डॉ लोहिया बताती हैं कि भले ही आपकी स्किन कितनी भी ऑयली हो लेकिन इसकी नमी को बरकरार रखने के लिये आप दिन में 2 बार माश्चराइजर ज़रूर लगायें। माश्चराइजर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की आपका माश्चराइजर ऑयल फ्री हो और उसमें सैलिसिलिक एसिड और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया गया हो। कभी भी ऑयली स्किन पर अल्कोहल बेस्ड लोशन न लगायें इससे मुंहासे और दाने निकलने का खतरा रहता है। इसके अलावा ज्यादा खुशबूदार,रंगीन और पैराबेन युक्त माश्चराइजर का भी प्रयोग न करें।

ऐसे फेसवाश का प्रयोग करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड हो क्योंकि सैलिसिलिक एसिड मुहांसो को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा आप अपने चेहरे पर जमी धूल और गंदगी को हटाने के लिये ऑलिव ऑयल का प्रयोग भी कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल न सिर्फ आपके चेहरे से गन्दगी हटाता है बल्कि त्वचा की नमी को भी बरकरार रखता है।सुबह और शाम जब भी आप मुंह धुलें उसके बाद चेहरे पर हाइड्रेटिंग टोनर लगाना न भूलें, ये आपके त्वचा के छिद्रों को बिना बंद किये उसकी नमी को बरक़रार रखते हैं। इन सबके अलावा हफ्ते में 2 बार अपने चेहरे को माश्चराइज रखने और मुंहासो से बचाने के लिये फेस मास्क लगायें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source