... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
खूबसूरत दिखना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आप सही तरीके से मेकअप करें। मेकअप से जुड़ी कोई भी गलती मुंहासों और ब्लैकहेड्स का कारण बन सकती है। मेकअप से ज्यादा ज़रूरी होता है आप स्किन को प्रीपेयर किस तरीके से करती हैं। मेकअप से पहले स्किन को उसके लिए तैयार करना बहुत ज़रूरी होता है। दिल्ली स्थित खूबसूरत सैलून एंड स्पा की मेकअप आर्टिस्ट पूजा गोयल मेकअप से पहले चेहरे का रखरखाव कैसे रखें उस बारे में विस्तार से बता रही हैं।
क्लींजर : अगर आप फेस क्लीन करने के लिए बहुत हार्ड क्लींजर का उपयोग करती हैं तो इससे आपकी स्किन रुखी हो सकती है। इसलिए माइल्ड क्लींजर लगायें और चेहरा धोते समय गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
एक्स्फोलिएशन : स्किन पर जमे डेड सेल्स को हटाने के लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले स्क्रबर का प्रयोग करें। इससे आपकी स्किन एकदम मुलायम हो जाती है और चेहरे को धोते समय हमेशा गुनगुने पानी का उपयोग करें। मोटे दानों वाले स्क्रब का उपयोग न करें क्योंकि उससे स्किन ख़राब हो जाती है।
टोनिंग : चेहरे पर जमी धूल और गंदगी को हटाने के लिए ज़रूरी है आप टोनर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है और चेहरा भी साफ़ हो जाता है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही टोनर का चुनाव करें।
मॉश्चराइजर : चेहरे की नमी को बनाये रखने के लिए ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से मॉश्चराइजर का उपयोग करें। मॉश्चराइजर की थोड़ी सी मात्रा लें और चेहरे की हल्के हाथो से मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे पर चमक आ जाती है।
फेस मिस्ट : फेस मिस्ट चेहरे को बिल्कुल फ्रेश बनाये रखता है और इसके उपयोग से चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। फेस मिस्ट स्प्रे से आपके मेकअप को फाइनल टच मिल जाता है।
आराम करें: ऊपर बताये सारे स्टेप करने के बाद थोड़ी देर रुकें क्योंकि मॉश्चर को अच्छे से सेट होने में थोड़ा वक़्त लगता है। अगर आपने जल्दबाजी दिखाई तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है।
प्राइमर : प्राइमर लगाने से आपके चेहरे के सारे दाग धब्बे ढँक जाते हैं और चेहरा बिल्कुल स्मूथ हो जाता है। इसे लगाने से चेहरे पर पसीना भी नहीं आता है और मेकअप लम्बे समय तक टिका रहता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है फिर भी आपको ये प्राइमर ज़रूर लगाने चाहिये। बस इसे सही जगह पर सही तरीके से लगायें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: shutterstock