इन 5 फेसपैक से शादी के दिन अपने चेहरे पर लाए एक नई रौनक: शहनाज़ हुसैन

सर्दी के दिनों में दुल्हन को अपने स्किन के लिए क्या करना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

स्रोत: शहनाज़ हुसैन 

अपनी शादी के दिन सुंदर दिखना हर दुल्हन की ख्वाइश होती है। लेकिन इसके लिए सिर्फ उसी दिन मेकअप कर लें या अच्छा ड्रेस पहन लें इतना करना काफी नहीं होता है। इस अतुलनीय सुंदरता को पाने के लिए चाहिए महीनों की मेहनत। आपको कई महीने पहले से अपने शरीर की अच्छी तरह से देखभाल करनी पड़ेगी। लेकिन समझ पाना मुश्किल होता है कि क्या करें? शहनाज़ हुसैन कुछ ऐसे आसान घरेलू फेस पैक के बारे में बता रही हैं जिनको लगाने से कुछ ही महीनों में आप खिली-खिली निखरी नजर आने लगेंगी।

शादी के पहले अपनी त्वचा को लेकर बहुत एहतियात बरतने की ज़रूरत होती है। सर्दी के दिनों में ऑयली स्किन को ड्राई करना पड़ता है तो ड्राई स्किन को मॉश्चराइज़र या फेस पैक के मदद से नॉर्मल रखना पड़ता है।

• सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि अपने त्वचा को दिन में दो बार ज़रूर साफ करें। रात को सोने से पहले साफ करना न भूलें। नॉर्मल और ड्राई स्किन के लिए क्लेंजिंग क्रीम या जैल का इस्तेमाल कर सकते हैं। या नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आधे कप ठंडे पानी में तिल, सूर्यमूखी तथा ऑलिव ऑयल की पांच बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिला लें और एक बोतल में संगृहित कर लें। अब रूई के गोले को इस मिश्रण में भिगो लें और उससे त्वचा को साफ करें। बाकी बचे मिश्रण को फ्रीज में रख लें। अगर आपकी त्वचा बहुत ऑयली है तो क्लेजिंग लोशन या फ़ेस वाश का इस्तेमाल करें।

• ऑयली स्किन के लिए आप एक फेसपैक को बना सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए ज़रूरत के अनुसार चावल का पाउडर लें और उसमें दही मिलाकर एक पैक बना लें। इस पैक को हफ़्ते में कम-से-कम दो बार लगाइए। इस पैक से स्किन को धीरे-धीरे रब कीजिए और फिर पानी से धो लें।

• नॉर्मल और ड्राई स्किन के लिए आप एक और फेस मास्क घर पर ही बना सकते हैं। एक बाउल में दो छोटा चम्मच चोकर लें और उसमें एक छोटा चम्मच बादाम का तेल, दही, शहद और गुलाब जल मिलाकर मास्क बना लें। इस मास्क को आप हफ़्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

• सर्दी के दिनों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए उसको मॉश्चराइज़ रखना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आप नहाने के पहले तेल लगायें। पुराने जमाने में उबटन हर लड़की हो या औरत अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए उबटन ज़रूर लगाती थी। शहनाज़ हुसैन ऐसे ही उबटन के बारे में बता रही हैं। उबटन लगाने के पहले तिल के तेल से बॉडी मसाज़ करा लें। घर पर उबटन बनाने के लिए एक बाउल में ज़रूरत के अनुसार चोकर, बेसन, दही, मलाई और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस उबटन को चेहरे और शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे के बाद नहाते वक्त इस उबटन को धो लें। इससे बॉडी के डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और एक अलग ही ग्लो आ जाता है।

• ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप एक और भी तरीका अपना सकते हैं। एक साफ मुलायम कपड़े में पाउडर मिल्क, पिसा हुआ बादाम, चावल का पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियां लेकर अच्छी तरह से मिलाकर पोटली जैसा बांध लें। अब इस पोटली से नहाते वक्त स्किन को धीरे-धीरे रब करें। इससे आपका बदन नैचुरली महकने लगेगा और मुलायम-सिल्की बना जाएगा।

इन सबके अलावा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ और हर्बल क्वीन ने कुछ टिप्स भी दिए हैं, जिनको फॉलो करें-

• घर से बाहर निकलने के पहले सनस्क्रिन लोशन लगाना न भूलें।

• पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।

• स्ट्रेस का प्रभाव चेहरा और त्वचा पर भी पड़ता है। इसलिए तनाव मुक्त रहने के लिए आप सुबह-शाम सैर करें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें। इससे मन शांत रहेगा।

• पूरी नींद लें।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source