हर मौसम बालों के लिए नई चुनौती लेकर आता है। मानसून भी ऐसा ही एक मौसम है जिसके आने से बालों की कुछ खास समस्याएं सामने आने लगती है। इस दौरान स्कैल्प में खुजली होती है और बाल ड्राई हो जाते हैं। स्कैल्प में खुजली होने, चिपचिपापन महसूस होने के कारण आपको हर दूसरे दिन बाल धोने का मन करता है, लेकिन जब आप बाल धोते हैं तो बाल ड्राई हो जाते हैं। हमने इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए मायोफ़ी के फाउंडर और हेयस्लाइलिस्ट मायोफ़ी क़िंघई से बातचीत की, और उन्होंने हमें अपना सुझाव बताया:
मानसून के दिनों में भी आपको बाल हफ्ते में दो बार से ज्यादा नहीं धोने चाहिए। इससे बालों का नैचुरल मॉश्चराइज़र बना रहता है औऱ वो ड्राइनेस से बच जाते हैं।
जिन लोगों के बाल हर मौसम में ड्राई ही रहते हैं, उन्हें मानसून में बालों का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। बाल धोने से पहले या हफ्ते में एक बार हेयरमास्क जरूर लगाएं। चाहे वो घर पर बनाया हुआ हो या बाज़ार से लाया हुआ। इस हेयरमास्क को 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
ऐसे हेयर सिरम का इस्तेमाल भी करना चाहिए जो आपके बालों के मॉइश्चर को बनाए रखे।
You may like to read
सारे हेयर प्रॉडक्ट एक ही ब्रांड के होने चाहिए। जिस कंपनी का शैंपू खरीदें उसी का कंडीशनर और हेयर सीरम भी।
मायोफ़ी सलाह देते हैं कि वेल्ला हेयर सीरम और हेयर मास्क बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और ये काफी सस्ते भी हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अपर्णा शांताराम कहती हैं कि मानसून में खाने में ज्यादा प्रोटीन शामिल करने से भी बालों की ड्राइनेस से बचा जा सकता है।
स्टाइलिंग प्रॉडक्ट का कम इस्तेमाल करें और बालों को नैचुरली सूखने दें। मानसून के दौरान केमिकल ट्रीटमेंट से बचें क्योंकि कैमिकल पानी के साथ मिलकर रिऐक्ट कर सकते हैं जिससे बालों को नुकसान हो सकता है। मानसून के दिनों में बालों की सिंपल चोटी बांधना भी अच्छा तरीका साबित हो सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.