... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this inEnglish
अनुवादक – Shabnam Khan
काजल एक ऐसा मेकअप प्रॉडक्ट है जो अकेले ही आपको कमाल का लुक दे सकता है। कई महिलाएं तो मेकअप के नाम पर सिर्फ आंखों पर काजल लगाना ही पसंद करती हैं। लेकिन यही काजल जो आपको खूबसूरत दिखा सकता है, फैल जाने पर आपका पूरा लुक बर्बाद भी कर सकता है। ये बहुत आम समस्या है कि काजल लगाने के थोड़ी देर बाद ही फैल जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ ऐसे आज़माए हुए स्पेशल टिप्स बता रहे हैं जिनसे काजल लगाने के बाद फैलता नहीं है।
1) सबसे पहले तो ज़रूरी है कि आप अपनीआंखों के आसपास के स्थान को साफ और सूखा रखें। इससे आपके ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा ऑयल का रिसाव नहीं करेंगे। इसलिए काजल लगाने से पहले आंखें धोएं और उंगलियों से थपथपा कर अच्छी तरह सुखा लें। (घर पर काजल बनाने का तरीका)
2) काजल लगाने से पहले अपनी पलकों के आसपास और आंखों के कोनों पर थोड़ा पाऊडर लगा लें। पाउडर नमी को सोख लेता है जिससे कि काजल फैलेगा नहीं। जब काजल लगा लें तो काजल को थोड़ा हल्के हाथ से साफ कर लें।
3) आंखों के अंदरूनी और बाहरी कोनों पर काजल न लगाएं। क्योंकि यहीं से वो फैलना शुरू होता है।
4) अगर आपकी आंखों के आसपास काफी ज्यादा मात्रा में ऑयल रहेगा तो आपके काजल का पूरा लुक बिगड़ सकता है। अगर आपकी पलके ऑयली हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद उसे रूई से साफ करते रहें।
5) अगर आपको मोटा और गहरा काजल लगाने का शौक है तो आप स्मज फ्री काजल ही लें। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का काजल ही खरीदें। अगर आप खराब क्वालिटी का काजल लेती हैं तो आपको आंखों में जलन महसूस हो सकती है।
और सबसे ज़रूरी बात, काजल लगाने के बाद आंखों को उंगलियों से न मसलें। इससे काजल फैलेगा ही फैलेगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock