हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

हेयर ट्रांसप्लांट किसी बेहतर एक्सपर्ट की टीम से नहीं कराने पर ये क्रिया मौत का कारण बन सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

बाल झड़ने की समस्या को लेकर आजकल केवल बड़े ही नहीं बल्कि युवा भी परेशान हैं। इस समस्या से बचने के लिए घरेलू उपचार, केमिकल प्रोडक्ट्स और यहां तक कि हेयर लोस ट्रीटमेंट तक बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसे में केवल हेयर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र रास्ता बचता है। लेकिन ये क्रिया जटिल है और इसे सही विशेषज्ञ से ही करना जरूरी है अन्यथा आपको कई गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपकी मौत भी हो सकती है। हाल ही में चेन्नई में हेयर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद एक स्टूडेंट की मौत हो गई। दरअसल इस स्टूडेंट ने एक लोकल सलून में ये काम कराया था। खैर, अगर आप बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं और आपके मन में भी हेयर ट्रांसप्लांट की योजना चल रही है, तो दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में डर्मटालोजिस्ट डॉक्टर रोहित बत्राआपकी मदद कर सकते हैं। आप उनके द्वारा बताए गए कुछ टिप्स का खास ख्याल रखें। पढ़ें- प्रॉडक्ट रिव्यू – पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू

1) एक्सपर्ट का सहारा लें- कई लोग इस क्रिया को बहुत सस्ते में ले लेते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। चूंकि ये एक चिकित्सा प्रक्रिया है, इसलिए किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की मदद लेना बहुत जरूरी है।

2) सभी एक्पर्ट क्वालिफाइड नहीं होते हैं- ये एक दर्दनाक प्रक्रिया हो सकती है। इसलिए आपको गुणवत्ता वाले काम से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। आपको गली-गली में ऐसे सलून मिल जाएंगे, जहां इस तरह के काम किए जाते हैं। हालांकि सभी सलून में ये काम करने वाले एक्सपर्ट नहीं होते हैं। इसलिए आपको सर्टिफाइड डर्मटालोजिस्ट से ही मिलना चाहिए।

3) विज्ञापनों पर भरोसा ना करें- डॉक्टर बत्रा के अनुसार, कम पैसों में हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले अखबारों में छपने वाले विज्ञापनों पर भरोसा ना करें। इसकी बजाय किसी ऐसे एक्पर्ट से मिलें, जो आपकी अपेक्षाओं को पूरा कर सकता है।

4) क्वालिफाइड डॉक्टर्स की टीम- वास्तव में ये काम किसी एक एक्सपर्ट से नहीं होता है। इसके लिए कम से कम 6 से 7 एक्सपर्ट की एक टीम होती है। जिसमें प्लास्टिक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, तकनीशियन आदि भी शामिल होते हैं। लोकल सलून में बुनियादी सुविधाओं के अनदेखी करते हुए कस्टमर के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।

5) जांच पड़ताल भी है जरूरी- हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले उस क्लिनिक की अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। ये पता लगाएं कि आपसे पहले भी क्या अन्य लोगों ने भी यहां से काम कराया है क्या? क्या उन लोगों को अच्छा परिणाम मिला है क्या? आपको बता दें कि इस काम के लिए जो मशीन आती है उसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी अधिक है और इसी तरह इसका चाइनीज वर्जन एक लाख का आता है। जाहिर है, दोनों मशीनों के काम में भी फर्क होगा।

डॉक्टर बत्रा के अनुसार, देश में कई ऐसे ब्यूटी क्लिनिक हैं, जो पैसे बनाने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। वास्तव में सरकार को ऐसे क्लिनिक पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए। आपको बता दें कि ऐसी जगहों पर मौलिक सुविधाओं को दरकिनार कर केवल पैसों को पहला दर्जा दिया जाता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source