जानिये हैंगओवर होने पर कैसे जायें ऑफिस

अगर आप भी रात में ज्यादा ड्रिंक कर लेने की वजह से अगली सुबह ऑफिस जाने से कतराते हैं तो इन टिप्स को आजमायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

वीकेंड की रात भर चलने वाली पार्टी हो या दोस्त के घर की पार्टी जब लोग बहुत ज्यादा ड्रिंक कर लेते हैं तो अगली सुबह हैंगओवर से परेशान हो जाते हैं और ऐसे में ऑफिस जाना और मुश्किल भरा हो जाता है। आँखों में सूजन और आपके मुंह से आने वाली अल्कोहल की तेज महक के कारण ऑफिस में लोग आपके आस पास आने से भी कतराने लगते हैं। अगर आप भी इस हैंगओवर की समस्या से परेशान हैं तो हम यहाँ आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इनसे छुटकारा पा सकते हैं

क्या खायें :

जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया काठपाल यहाँ हैंगओवर से बचने के लिए खाने से जुड़ी कुछ टिप्स बता रही हैं।

  • सुबह नाश्ते में एक केले के साथ टोस्ट पर पीनट बटर लगाकर खायें। इसे खाने से आपका पेट भी ख़राब नहीं होता और इससे शरीर में पानी का अवशोषण भी बढ़ जाता है।

  • ज्यादा कॉफ़ी पीने से भी अल्कोहल की ही तरह बार बार पेशाब लगने की समस्या होने लगती है इसलिए सिर्फ सुबह में एक बार ही कॉफ़ी पियें।

  • इसके अलावा सुबह खूब सारा पानी पी लें इससे हैंगओवर जल्दी ख़त्म हो जाता है।

  • सुबह ही एक कटोरी दही का सेवन भी करें, इसमें पाये जाने वाले प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आपके पेट में उपस्थित उन बैक्टीरिया को ख़त्म कर देते हैं जो सांसों में बदबू पैदा करते हैं।

खुद को ऐसे तैयार करें :

जानी मानी ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फ़र्नाडीज़ हैंगओवर वाली सुबह खुद को कैसे तैयार करें उस बारे में कुछ टिप्स बता रही हैं।

  • रात में ज्यादा ड्रिंक कर लेने की वजह से अगली सुबह आपका चेहरा बिलकुल बीमार सा थका हुआ नजर आने लगता है ऐसे में बेहतर होगा कि ऑफिस जाने से पहले आप शेव कर लें और चेहरे पर अच्छा सा माश्चराइजर लगायें।

  • फ्रीजर में 5 मिनट के लिए दो टी बैग रख दें और फिर उन्हें कुछ देर के लिए अपने आंखों पर रखें। इससे आँखों की सूजन जल्दी ख़त्म हो जाती है।

  • अगर आपकी आँखें लाल हो गयी हैं तो ऐसे में आखों के चारों तरफ वेसिलीन लगायें। इसे लगाने से आखों में दिखने वाला खून आसानी से हट जाता है और आंखें साफ़ हो जाती हैं।
  • इस दिन कोशिश करें कि हल्के कपड़े पहनें जैसे कि कॉटन की शर्ट और फॉर्मल पैंट क्योंकि अल्कोहल के कारण आपको ज्यादा पसीना आता है और ज्यादा गर्मी लगती है। ज्यादा पसीने के कारण आपके शरीर से अल्कोहल की बदबू भी आने लगती है इसलिए बेहतर होगा हल्के कपड़े पहने और खुद को ठंडे माहौल में रखें।

सांसों की बदबू से छुटकारा :

  • दांतों को अच्छे से ब्रश करने के बाद जीभ को भी अच्छे से साफ़ करें क्योंकि सबसे ज्यादा बैक्टीरिया जीभ पर ही पनपते हैं और फिर सांसों से बदबू आने लगती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source