हेयर फॉल से हैं परेशान? इन 3 आसान एक्सपर्ट टिप्स को ट्राई करें!

घर पर कैसे करेंगे हेयर स्पा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक :Mousumi Dutta

जब भी आप बाल संवारते हैं कंघी में भरे हुए बाल देखकर आपका दिल ज़रूर बैठ जाता है। वैसे तो एक्सपर्ट कहते हैं कि दिन में सौ बालों का गिरना आम बात होता है। जब पुराने बाल गिरेंगे तभी तो नए बाल उगेंगे। लेकिन बात तब चिंताजनक बन जाती है जब बाल बहुत गिरने लगते हैं और पतले हो जाते हैं, तब आपको विशेष रूप से बालों की देखभाल करने की ज़रूरत होती है। दिलीप कुन्डलिया, डायरेक्टर ऑफ ओशिया हर्बल ने बालों का झड़ना कम करने के लिए कुछ आसान से टिप्स की चर्चा की है। चलिये जानते हैं कि वे है क्या-

हेड मसाज़- रोजाना कुछ मिनटों तक हेड का मसाज़ ज़रूर करें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है और हेयर फॉलिकल एक्टिव होता है। अगर आप बालों को मॉश्चराइज़ करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो एक बाउल में ज़रूरत के अनुसार तेल लें और उसमें नींबू का रस मिलायें। इस तेल से स्कैल्प को मसाज़ करके एक घंटे के लिए यूं ही रख दें। उसके बाद बालों को धो लें। आप नारियल तेल के जगह पर ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर स्पा- वैसे तो हेयर स्पा सैलून या पार्लर में करना महंगा पड़ सकता है लेकिन आप अपने हेयर को घर पर भी पैंपर कर सकते हैं। घर पर हेयर स्पा करने के लिए आप गुनगुने गर्म पानी में ऑलिव ऑयल के कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब एक हेवी टॉवेल को उस पानी में भिंगोकर उससे बालों को कॉवर कर लें। ऐसा करने से आपके बालों में अलग ही शाइन और बाउन्स आ जाएगा।

नैचुरल रेमिडी- अपने स्कैल्प पर लहसुन, प्याज़ या अदरक का रस लगायें। इसको रात भर यूं ही छोड़ दें और अगले दिन सुबह बालों को धो लें। पढ़े- प्याज़ का जादू करेगा बालों का झड़ना कम

टिप- अगर आप सोचते हैं कि भिंगे बालों को संवारने से बाल नहीं टूटेंगे तो आप गलती कर रहें हैं। ऐसा करने से बाल और भी ब्रेक होते हैं। जब बाल थोड़े सूख जायें तब बाल संवारें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ- IANS


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source