आर्गन ऑयल खरीदते हुए इन बातों का रखे ध्यान

दूसरे तेलों के मुकाबले थोड़ा महंगा मिलता है आर्गन ऑयल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जो लोग अपने बालों और स्किन के लिए नैचुरल चीज़ें इस्तेमाल करना पसंद करने हैं, उनमें इन दिनों आर्गन ऑयल की काफी चर्चा है। ये तेल आपकी स्किन पर ग्लो लाने से लेकर बालों के स्प्लिट एंड हटाने तक कई सारे फायदे पहुंचाता है। इसलिए बाज़ार में अब इसके कई ब्रांड मौजूद है। इससे इसकी उपलब्धता तो बड़ी है लेकिन ये समस्या भी पैदा हुई है कि किस ब्रांड का चुनाव करें। मार्वी ऐन बेक अकेडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट जैनेट फर्नांडिस ने हमें बताया कि आर्गन ऑयल खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1) सामग्री – ऑयल की बॉटल पर लगे लेबल में सामग्री लिखी होगी, उसे पढ़ें। उसमें 100% आर्गन ऑयल होना चाहिए, बिना खुशबु, प्रिज़र्वेटिव या पानी के। इस ऑयल में कुछ और मिला होने पर इसकी क्वालिटी पर असर पड़ता है। इसलिए हमेशा प्योर ऑयल लें। कोशिश करें कि ‘कोल्ड प्रेस्ड’ तेल लें, ये बालों के लिए अच्छा होता है।

2) दाम – याद रखें ये सबसे महंगे ऑयल में से एक है, इसलिए सस्ते में मिलने की उम्मीद न करें। अलग-अलग ब्रांड के ऑयल का दाम अलग हो सकता है। इसके अलावा, ऐसे ब्यूटी प्रॉडक्ट न खरीदें जिनमें ये तेल मिला होने के नाम पर ज्यादा पैसे लिये जा रहे हों।

3) पैकिंग – ट्रांसपरेंट प्लास्टिक बोतल में पैक आर्गन ऑयल न खरीदें क्योंकि रौशनी से इस तेल के तत्वों पर असर पड़ सकता है। गहरे रंग की कांच की बोतल वाला तेल ही खरीदें।

4) गंध - इस तेल में नट जैसी खुशबू होती है लेकिन इसे लगाते ही कुछ मिनटों में ये चली जाती है। अच्छा आर्गन ऑयल वो है जिसमें खुशबू न मिलाई जाए क्योंकि ऐसा करने से उसके पोषक तत्व पर असर पड़ सकता है। ऐसा भी तेल न लें जिसमें बिल्कुल गंध न हो, नट्स की गंध उसमें से आनी चाहिए।

5) रंग – कॉस्मेटिक आर्गन ऑयल का रंग हल्का सुनहरा और पीला होता है, लेकिन अगर ये रंग बहुत हल्का हो तो मुमकिन है उसमें कोई और तेल मिलाया गया हो।

6) टेक्सचर –ये तेल चिपचिपा नहीं होना चाहिए, बहुत ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए। स्किन पर लगाने पर ये स्मूद लगना चाहिए।

चित्र स्रोत - shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source