टीवी में या फिल्मों में कई हीरोइनों के गाल की हड्डी या चीकबोन (cheekbones) देखकर अगर आपको जलन होती है और आप हमेशा वैसा लुक पाना चाहती हैं तो एक बात जान लें वह चीज पूरी तरह से नेचुरल या जेनेटिक नहीं है। उनके चीकबोन को ऐसे उभारने और ऐसा लुक देने में सबसे बड़ा योगदान उनके मेकअप आर्टिस्ट का होता है। आप भी अपने चीक बोन को हाईलाइट कर सकती हैं बस उसे करने का सही तरीका आना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडिस यहां उस बारे में विस्तार से बता रही हैं।
इसके लिए सबसे पहले तो दो ब्लश कलर खरीदें जिनके रंग में मामूली सा अंतर हो। बस आपको करना यह है कि जो हल्का कलर है उसे चीकबोन के ऊपर लगाना है और उसके ठीक नीचे उससे मिलते जुलते डार्क कलर को लगायें। कलर के ऐसे इस्तेमाल से ऐसा भ्रम पैदा होता है जिससे लगता है कि आपका चीकबोन पूरी तरह उभरा हुआ है। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि किनारों पर कलर पूरी तरह एक दूसरे में ब्लेंड होने चाहिए। इसके अलावा भी कुछ बाते हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक है।
सबसे बड़ी गलती जो अधिकतर लड़कियां करती हैं वो यह है कि वे ब्रोंजर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा कर लेती हैं। इसकी बजाय आप फाउंडेशन लगाने से पहले ब्रोंजर का इस्तेमाल सिर्फ गालों के गढ्ढे पर करें।
चीकबोन को बेहतरीन लुक देने के लिए आप लाइट पिंक कलर के ब्लश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। गाल के गढ्ढे वाली जगह में न्यूट्रल पिंक टोन वाली ब्लश लगायें और उसे अच्छी तरह मिलाएं।
अगर आप हाइलाइटर का इस्तेमाल करें तो ये आपके लुक को और बेहतर बना देता है। गाल को हाईलाइट करने के लिए ऐसे फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जो आपके शेड से 2-3 शेड लाइट हो। फाउंडेशन लगाने के लिए आप ब्रुश का इस्तेमाल करें या फिर आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं और इसे चीकबोन के टॉप से शुरू करें और नाक के सेंटर तक ले जायें।
नेचुरल लुक पाने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि मेकअप लाइन्स बिल्कुल भी नहीं दिखनी चाहिए मतलब कि सारा मेकअप एक दूसरे में इतने अच्छे से ब्लेंड हो कि देखने में पता ही ना चले। आप मेकअप लाइन को ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.