शादी के दिन ज्यादा खूबसूरत दिखना है तो आजमायें ये एक्सपर्ट मेकअप टिप्स

दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट द्वारा बताये इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

शादी वाले दिन हर दुल्हन यही चाहती है कि वह राजकुमारी की तरह सुंदर दिखे और इसके लिए आजकर बाज़ार में तरह तरह के ब्राइडल मेकअप पैकेज उपलब्ध हैं। बेशक ये आपकी ज़िन्दगी का सबसे अहम दिन है इसलिए इस दिन की तैयारी भी उतनी ही स्पेशल होनी चाहिए। कई लड़कियां सिर्फ शादी के एक हफ्ते पहले से अपनी ब्यूटी पर ध्यान देना शुरू करती हैं जो कि एक गलत तरीका है। अगर सच में आप शादी वाले दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको कुछ महीने पहले से इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। दि बॉडी शॉप की मेकअप आर्टिस्ट कल्पना शर्मा यहाँ बता रही हैं कि सर्दियों के मौसम में ब्राइडल मेकअप कैसे करें।

  • अचानक से ही चेहरे पर कई तरह के ट्रीटमेंट न करवाएं इससे चेहरा और ख़राब हो सकता है। इसकी बजाय लगभग दो महीने पहले ऐसे ट्रीटमेंट करवाएं जिससे शादी के दिन तक उसका असर रहे। इस मौसम में वातावरण में ड्राईनेस के कारण जाड़ों में चेहरा थोड़ा ज्यादा ही डार्क दिखता है इसलिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से सही फाउंडेशन का चुनाव करें।

  • भारतीय लड़कियां शादी के समय चटक रंगों वाले कपड़े ज्यादा पहनती हैं ऐसे में उनका मेकअप भी उसी के अनुरूप होना चाहिये। सबसे पहले आप अपने फेस को अच्छे से साफ़ कर लें फिर मॉश्चराइजर लगाकर दो मिनट तक इसे चेहरे पर अच्छे से मिलाएं। इससे जब आप कंसीलर या फाउंडेशन लगायेंगी तो वो काफी देर तक चेहरे पर टिका रहेगा।

  • अगर आप बिल्कुल मैट फिनिशिंग चाहती हैं तो इसके लिए मॉश्चर फाउंडेशन का प्रयोग करें। इससे फेस देखने में बिल्कुल स्मूद लगता है और ग्लो बरकरार रहता है।

  • ग्लीटर की जगह हमेशा हाइलाइटर का प्रयोग करें। ब्राइडल मेकअप की यही खासियत होती है कि इससे चेहरा एकदम ग्लो करना चाहिए। नाक के कोनों, गाल और माथे को ज़रूर हाईलाइट करें।

  • भारतीय दुल्हनों को गोल्ड आई मेकअप बहुत पसंद आता है क्योंकि यह उनके लाल, हरे लहंगे और घाघरे के साथ मैच कर जाता है। इसलिए आप पहले यह चेक कर लें कि कौन सा कलर आप पर सबसे ज्यादा सूट कर रहा है उस हिसाब से कलर का चुनाव करें। सिल्वर की बजाय गोल्डन आईशैडो का भी प्रयोग कर सकती हैं।

  • अगर आपकी शादी का आयोजन दिन में हो रहा है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप कम से कम मेकअप करें और जितना हो सके नेचुरल रहें। अगर शादी रात में है तो हैवी मेकअप करें और अधिक से अधिक कलर का इस्तेमाल करें।

  • जब भी आपको अपने होंठ सूखे लगे तो उसी समय तुरंत लिप बाम लगायें। कभी भी दांत से होंठों को न काटें या होंठों पर बार बार जीभ न फेरें इससे वे और ज्यादा सूख जाते हैं और फटने लगते हैं जिससे आपका पूरा लुक ख़राब हो जाता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source