जब खराब हो जाए आईलाइनर तो बिना मिटाए ऐसे करें ठीक

अगर आपका आईलाइनर फैल गया है, तो उसे ऐसे करें सही!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कई बार ऑफिस के लिए घर से निकलने में इतनी देर हो जाती है कि आपको मेकअप के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप आनन-फानन में उल्टा-सीधा मेकअप कर लेती हैं। जाहिर जल्दबाजी में आप आईलाइनर भी गलत तरीके से लगा सकती हैं। आंखें बॉडी का एक पार्ट हैं, जिनका मेकअप सही से ना किया जाए, तो आप थकी, सुस्त और बेजान लग सकती हैं। खैर, अगर आपका आईलाइनर खराब हो गया है या आप उसे घर भूल गई हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप पहले से लगे आईलाइनर में ही चमक ला सकती हैं। जी, हां चौंक गई ना आप! इसके लिए आप को इन टिप्स को फॉलो करना होगा। पढ़ें- आइलाइनर लगाने के 6 तरीके सीखें यहां

बड़ा पैच ख़राब होने के मामले में आपको अपना लाइनर पूरी तरह रिमूव करने की जरूरत नहीं है। कॉटन की बॉल और थोड़ा से आई मेकअप रिमूवर लेकर पलक से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट हटाने की कोशिश करें। ध्यान रहे की एक्स्ट्रा प्रोडक्ट ही हटाएं ना कि आपका लाइनर।

आई लाइनिंग में हर महिला गलती कर सकती है। ये दोनों आखों में लाइन का स्ट्रोक्स या अनमैच प्रोपोर्शन हो सकता है। इसके लिए आपको थोड़े सुधार की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एक आंख से मेकअप को पूरी तरह से साफ करने की जरूरत नहीं होती है। थोड़ा कंसीलर लें और ब्रश की सहायता से गलत वाले हिस्से को साफ करें। अब उंगलियों की सहायता से कंसीलर को धीरे-धीरे अपनी स्किन में फैलाएं। ऐसा करते समय सावधानी बरतें ताकि कोई भी लाइन और स्ट्रीक न बने।

लीजिए अब आप तैयार है!

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source