... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
आपने शायद ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल किया हो लेकिन क्या आपने कभी ड्राई कंडीशनर लगाया है? आपने भी शायद दुकानों में ड्राई कंडीशनर की बॉटल देखी हों। ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडिज़ बता रही हैं कि किस तरह ये आपके बालो को नर्म और मुलायम बनाता है।
ड्राई कंडीशनर में बालों को हाइड्रेट करने वाला और एक हल्का एरोसॉल (aerosol) फॉर्मूला होता है जो बिना शैम्पू किए भी बालों को नर्म-मुलायम और खिला-खिला दिखाता है। यह बालों को बिखरने, रूखे-सूखे बनने या उलझने से बचाता है और साथ ही बालों को एक चमक देता है। आप अपने बालों को ड्राई कंडीशनर की मदद से कुछ ज़्यादा समय तक फ्रेश और सुंदर दिखा सकती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि एरोसॉल फॉर्मूला वाला यह उत्पाद आपके बालों को मॉश्चर या नमी देता है इसलिए अगर आपके बाल ऑयली हैं तो आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल नहीं भी कर सकती हैं। ये आम कंडीशनर से थोड़े हल्के भी महसूस होते हैं।
ड्राई कंडीशनर का इस्तेमाल कैसे करें?
ड्राई कंडीशनर की बोतल को सिर से 3-4 इंच की दूरी पर रखें। फिर ड्राई कंडीशनर को अपने बालों के बीच से स्प्रे शुरु करते हुए बालों के अंत तक ले जाएं। कंडीशनर को अच्छी तरह फैलाने के लिए बालों को पलटें और कंघी करें। सारी लटों और उलझनों को सुलझाते हुए धीरे-धीरे कंघी करें। अगर आप अपने बालों को और खुला हुआ या चोटी को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो ड्राई कंडीशनर के साथ ड्राई शैम्पू भी लगाएं।
भारत में आपको लॉरियल, ट्रेसमी लश, टोनी एंड गाय और वेला जैसी कम्पनियों के ड्राई कंडीशनर उपलब्ध हैं।
टिप
ड्राई कंडीशनर लगाना आसान है लेकिन आपको इसके बहुत अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। स्टाइलिंग के लिहाज से भी यह काफी मददगार है लेकिन इसके परिणाम बालों को धोने और और कंडीशनिंग जैसे नहीं होते। फिर भी, आप इसे कभी-कभार इस्तेमाल कर सकती हैं विशेषकर जब जल्दी में हों!
सूचना- TheHealthSite किसी भी उत्पाद या कम्पनी के इस्तेमाल की सलाह या प्रचार नहीं करता। यहां पर लिखी गयी बातें लेखक के अपने व्यक्तिगत विचार और अनुभव हैं।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock