... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
खुद की खूबसूरती का ख्याल रखना एक अच्छी आदत है और अमूमन अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे और स्किन की देखरेख को लेकर बहुत ज्यादा सचेत रहती हैं। बाते चाहें ऑय लाइनर की हो या मेकअप की वो हर एक चीज को सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं। वैसे देखा जाए तो किसी भी मेकअप के बेहतर तरीके से काम करने के लिए फाउंडेशन लगाना बहुत ज़रूरी होता है लेकिन कई लड़कियां फाउंडेशन लगाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर देती हैं जिससे उनका पूरा मेकअप ख़राब हो जाता है। मार्वे एन बेक अकैडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवाल यहाँ फाउंडेशन से जुड़ी ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रही हैं।
फाउंडेशन की कंसिस्टेंसी: सबसे ज़रूरी चीज है कि आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन लगाती हैं या नहीं, जैसे कि अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फाउंडेशन पाउडर रोम छिद्रों में समा जाते हैं उसी तरह अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपका चेहरा फाउंडेशन लिक्विड के कारण ज्यादा गीला हो जाता है। इसलिए फाउंडेशन ऐसे लगायें जिससे ये स्किन में अच्छे से मिक्स हो जाए और देखने में पता ही न चले। इसलिए लगाने से पहले अपने स्किन के हिसाब से उसकी कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें।
हर जगह फाउंडेशन लगाना : कई लड़कियां फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर हर जगह लगा लेती हैं जिससे चेहरा देखने में ऐसा लगने लगता है जैसे बहुत ज्यादा मेकअप किया गया हो। ये तरीका बिलकुल गलत है, फाउंडेशन को वहीँ लगायें जहाँ दाग हो या जहाँ इसकी ज़रूरत है और इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें।
फाउंडेशन की मात्रा : फाउंडेशन का सही इस्तेमाल यही है कि आप चेहरे के दाग धब्बों और लाइन्स को इसकी मदद से छिपा लें। इसलिए पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाने की बजाय जहाँ हल्के दाग हों या लाइन्स हो वहां ही इसे लगायें और बाकि जगहों पर प्राइमर या हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।
फाउंडेशन का कलर: फाउंडेशन का कलर या शेड खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका कलर हमेशा आपके स्किन के कलर से मैच करता हो। अधिकतर लड़कियां फाउंडेशन का कलर स्किन के कलर से थोड़े हलके शेड में ले लेती हैं जबकि ये गलत तरीका है। हमेशा अपने गाल या चेहरे की रंगत के हिसाब से ही फाउंडेशन का चुनाव करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock