... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हेलमेट पहनना हम सब की सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी है, लेकिन यह काफी दुखद है की हमारे देश में कई लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं। कुछ लोग तो ऐसा भी सोचते हैं कि लगातार हेलमेट पहनने से उनके बाल ज्यादा झड़ते हैं और इससे आगे चलकर वे गंजे भी हो सकते हैं। जबकि यह सिर्फ एक मिथक है और गंजेपन से सबंधित इस तरह के कई मिथक हमारे देश में प्रचलित हैं। हेयर ट्रांसप्लांट एंड कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साह गौरंग कृष्ण बताते हैं कि हेलमेट, टोपी या ऐसी किसी भी चीज को पहनने से बालों के झड़ने या गंजेपन का कोई लेना देना नहीं है। पढ़ें: बालों को उलझने से बचाने के लिये अपनाएं ये 7 टिप्स
वैसे इस मिथक के पीछे लोगों का मानना यह है कि हेलमेट या हेड गियर को पहनने से बालों की जड़ें सांस नहीं ले पाती हैं और फिर ऑक्सीजन की कमी के कारण बाल गिरने लगते हैं। जबकि वास्तव में सच्चाई यह है कि बालों की जड़ें ऑक्सीजन पाने के लिये बाहरी हवा पर निर्भर नहीं हैं बल्कि वे खुद के लिये ज़रूरी ऑक्सीजन की मात्रा शरीर के खून से ही प्राप्त कर लेते हैं। जैसे कि बहुत टाइट हेयर स्टाइल या किसी ख़ास तरह से बालों को बांधना ही महिलाओं में ट्रैक्शन एलोपेसिया (traction alopecia) का कारण हो सकता है वैसे ही बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट पहनने से सिर में खून के प्रवाह की मात्रा प्रभावित हो सकती है जिसके कारण बाल गिर सकते हैं। इसके अलावा बहुत ज्यादा गंदे हेलमेट या टोपी को पहनने से भी बालों की जड़ों में इन्फेक्शन हो जाता है जिससे आगे चलकर बालों के झड़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पढ़ें : गंजापन दूर करने के 7 घरेलु नुस्ख़े
हेलमेट पहनते समय इन बातों का ध्यान रखें :
चित्र स्रोत: Shutterstock