सफेद बालों को उखाड़ना सही या गलत, जानिये

ये Myth है या सच!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

असमय सफेद बाल हो जाना किसी को भी निराश कर सकता है क्योंकि आमतौर पर सफेद बालों को बुढ़ापे की निशानी माना जाता है। ऐसे में लोग अक्सर इन्हें जड़ से उखाड़कर अलग करने लगते हैं। तो क्या इससे सफेद बाल होने बंद हो जाते हैं? कहीं इससे आपकी स्थिति और तो नहीं बिगड़ती? ऐसे कई सवाल जो आपके मन में होंगे, हम लाए हैं उनके जवाब।

आख़िर क्यों होते हैं सफेद बाल?

सफेद बाल आमतौर पर उम्र बढ़ने पर होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कम उम्र में ही अपने काले बालों के बीच कुछ सफेद बाल दिखाई देने लगते हैं। जब ये सफेद बाल इतने बढ़ जाते हैं कि उनके लुक को प्रभावित होने लगे, तो ये एक समस्या बनकर उभरता है। जैसा कि हमने पहले बताया कि सफेद बाल उम्र बढ़ने का संकेत होता है जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, पिगमेंट सेल जो कि हमारे बालों को रंग देते हैं, नष्ट होने लगते हैं। पिगमेंट सेल कम होने से बालों की जड़ों में कम मेलानिन जाएगा और बाल सफेद या ग्रे होने लगेंगे।

क्या सफेद बाल उखाड़ना सही है?

कई लोग सफेद बाल उखाड़ने से इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें ये लगता है कि एक सफेद या ग्रे बाल उखाड़ने पर वैसे तीन चार हो जाएंगे। जबकि ये एक मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है। एक फॉलिकल के साथ कुछ होने पर, उसके पास के दूसरे फॉलिकल पर असर नहीं पड़ता। एक सफेद बाल निकालने से और ज्यादा सफेद बाल नहीं होते।

हालांकि ये कहा जाता है कि ये अच्छी आदत नहीं है क्योंकि बाल जड़ से उखाड़ने में कई बार आप त्वचा से नीचे फॉलिकल को नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे आगे बाल उगने में समस्या होती है। इसलिए ऐसे बालों को उखाड़ने से बेहतर है कि आप उन्हें कलर कर लें, या फिर ऐसे ही छोड़ दें।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ - [1] Hair cycle and hair pigmentation: dynamic interactions and changes associated with aging. Dominique Van Nestea, Desmond J TobinbMicron. Volume 35, Issue 3, April 2004, Pages 193–200. Morphological and functional changes in aging skin


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source