... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
बहुत से लड़कियां आंखों के निचले हिस्से में भी आइलाइनर लगाती हैं। इस हिस्से को वॉटर लाइन कहते हैं। इससे आंखें बड़ी और अधिक आकर्षक दिखती हैं। लेकिन क्या आंखों के इतने अंदरूनी और सेंसिटिव हिस्से पर आइलाइनर लगाना सेफ है? मार्वी ऐन बेक अकैडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट नीलिमा सिंह रॉड्रिग्स से इस बारे में हमने सवाल किया। उनका जवाब आपके लिए –
आप आंखों के अंदरूनी घेरे पर आइ लाइनर लगा सकती हैं। हालांकि ऐसी करते हुए आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका हाथ हिलना नहीं चाहिए वरना ब्रश आपकी आंख के अंदर जा सकता है। अगर आपकी आंखों में कंजेक्टिवाइटिस जैसा कोई इंफेक्शन होना शुरु हुआ है और आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो मुमकिन है इस तरीके से आइलाइनर लगाने से आपकी आंख में बैक्टीरिया बढ़ जाए। ये बैक्टीरिया आपके लाइनर ब्रश या काजल पेंसिल में जा सकता है और फिर उसमें पनप सकता है।
सावधानियां
आइ पेंसिल से आंखों के अंदर के हिस्से पर लाइनर लगाना अच्छा रहता है। इसके इस्तेमाल के दौरान हाथ को हिलाए न। आइ पेंसिल को शार्प करके इस्तेमाल में लाए, और फिर बाद में वापस ढक्कन लगाकर रख दें। अगर आपको मालूम है कि आपकों आंखों का इंफेक्शन है, तो नया आइलाइनर इस्तेमाल करें। इससे आंखें संक्रमण से बची रहेंगी।
वॉटर लाइन पर आइलाइनर लगाते हुए ये टिप्स आपके काम आएंगे-
चित्र स्रोत - Shutterstock