घने बालों के लिए कौन-सा तेल है बेहतर? नारियल या बादाम का तेल!

अगर आपको बालों में रूसी की समस्या है तो कौन-से तेल का इस्तेमाल करना अच्छा होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

रेशम जैसे घने बालों के लिए नारियल हो या बादाम तेल दोनों बेस्ट फ्रेंड जैसा काम करते हैं। इन दोनों तेल की सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों लाइट टेक्सचर, मॉश्चराइज़िंग गुणों वाले होते हैं और आसानी से कहीं भी मिल जाते हैं। लेकिन कौन-सा तेल आपके बाल के लिए ठीक है, क्या आपको ये पता है? इसके लिए आपको इन दोनों के गुणों के बारे में जानना होगा और उसके बाद निर्णय लेना होगा कि कौन-से तेल का चुनाव करना सही होगा आपके लिए?

नारियल का तेल-

उलझे और बेजान बालों के लिए- इस तरह के बालों में जान लाने का काम नारियल तेल से अच्छा कौन कर सकता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटाशियम और मैग्नेशियम होता है जो बालों को भरपूर मात्रा में नरिशमेंट देता है। गुनगुना गर्म नारियल तेल के मालिश करने से उलझे बाल सुलझ कर सॉफ्ट और मैनेजेब्ल हो जाते हैं। साथ ही उनमें एक अलग ही शाइन आ जाता है।

बालों का झड़नाकम करने के लिए- हर बार बाल संवारते वक्त जब आपके कंघी में या कपड़े पर ज्यादा से ज्यादा बाल गिरे हुए नजर आने लगते हैं तो बिना देर किए आपको नारियल तेल लगाना शुरू कर देना चाहिए। नारियल के तेल में जो सैचुरेटेड फैट्स होते हैं वे स्कैल्प को मॉश्चराइज़ रखने में मदद करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होने लगता है। यहां तक कि अगर आपके बाल पतले भी है तो नारियल का तेल लगाने से नए बाल उगने लगेंगे।

असमय बालों का सफेद होने से रोकने के लिए- नारियल का तेल लगाने से न सिर्फ बाल के जड़ों को मजबूती मिलती है वरन् असमय बाल सफेद होने से भी बचाता है। नारियल तेल के इस पैक को ट्राई करें और बालों को असमय सफेद होने से बचायें। 100 एम एल नारियल के तेल में आंवला पाउडर, मेथी और कड़ी पत्ता का पेस्ट डालें और इस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार करें। रात भर इस पैक को लगाकर रखें और अगले दिन सुबह बाल को माइल्ड शैंपू लगाकर धो लें।

नारियल तेल से बालों को कैसे मसाज़ करें-

• जितनी तेल की ज़रूरत हो उतना तेल गुनगुना गर्म कर लें।

• अब उस तेल को बालों के जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगायें।

• एक घंटे के बाद हर्बल शैंपू से धो लें। धोने के बाद कंडिशनर लगाना न भूलें।

आलमंड या बादाम का तेल-

बालों का झड़ना कम करें- नए बालों को उगाने में बादाम का तेल बहुत असरदार रूप से काम करता है। इस तेल में विटामिन ई, डी, मिनरल, कैल्शियम और मैग्नेशियम होता है जो रूखे और टूटे-फूटे बालों में जान लाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करता है। बादाम का तेल नैचुरल कंडिशनर भी कहा जाता हे

बालों को जल्दी लंबा करें- अगर आप लंबे घने और रेशम जैसे बाल चाहती हैं तो बादाम का तेल ज़रूर इस्तेमाल करें। बादाम का तेल लगाने से आपके बाल हेल्दी, लंबे और घने होने के साथ-साथ जल्दी बढ़ेंगे भी।

रूसी दूर करें- बालों में अगर रूसी बार-बार हो जाती है तो बादाम का तेल लगायें। इसमें विटामिन बी6. बी 12 और विटामिन ए होता है जो स्कैल्प में तेल का निष्कासन करके रूसी का आना रोकता है।

बादाम के तेल से कैसे मसाज़ करें-

• ज़रूरत के अनुसार बादाम तेल लेकर उसको दो-तीन मिनट तक गुनगुना गर्म करें।

• उसको बालों के सिरे से लेकर जड़ तक अच्छी तरह से लगायें।

• रात भर लगाने के बाद अगले दिन सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।

संदर्भ- Tanya Angelove, Start A Love Affair With Your Hair, 2013, Page -8

मूल स्रोत-Coconut or almond — which oil is better for your hair?

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source