... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक :Mousumi Dutta
काम करते समय या गर्मी से बचने के लिए या मुंह पर बाल आने पर अक्सर महिलायें बालों को कसकर बांध लेती है। ऐसे स्टाइल से आपको इन परेशानियों से मुक्ति तो मिल जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं इससे किस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है? खिंचकर पॉनी बनाने से गंजेपन होने का खतरा बन सकता है। यानि इस तरह के हेयर स्टाइल से जड़ों खिंचाव महसूस होता है जो ट्रैक्शन एलोपेशिया (alopecia) का कारण बन जाता है।
जिम या योगासन करने वाले या स्वीमर को अपने बालों को ज्यादातर समय खीचकर बांधना पड़ ही जाता है। इस अवस्था में गंजेपन की समस्या कपाल से नहीं भी हो सकती है इसके जगह पर गर्दन के तरफ से बालों के खिंचाव होने के कारण गंजापन वहां से होना शुरू हो जाता है। डर्मटॉजिस्ट हमेशा इस बात की सलाह देते हैं कि बालों को कभी भी खींचतान कर न बांधें।
डॉ. शुभा धर्माना, सलेब्रिटी हेयर ट्रांसप्लैंट सर्जन का कहना है कि पुरूषों में भी गंजापन हेयर स्टाइल के कारण होता है। जो पुरूष लंबे बालों को खिंचकर छोटा पॉनी बनाते हैं या सिक्ख पुरूष तो अपने बालों को हमेशा खिंचकर बांधते हैं और उनको पगड़ी के अंदर दिन भर बांधकर रखते हैं। उनको तो एलोपेशिया या गंजापन की बीमारी होती ही है। अगर आप बालों का गंजेपन या झड़ने से बचाना चाहते हैं तो वैकल्पिक दवाओं या नैचुरल उपचार को भी ट्राई कर सकते हैं।
कैसे आप इस हेयरस्टाइल में गंजेपन से बच पायेंगे-
• अगर आप पॉनीटेल स्टाइल करना ही चाहते हैं तो बालों को थोड़ा ढीला करके बांधे।
• सोते वक्त बालों को न बांधें। खोलकर सोयें।
• अगर बालों को बांधने के बाद अगर आप महसूस कर रहे हैं कि आपका सिर दर्द कर रहा है तो तुरन्त अपना हेयर स्टाइल बदल लें।
• डॉ. अपूर्व शाह का कहना है कि अगर बाल लंबे होने पर ज्यादा झड़ रहे हैं तो ये ट्रैक्शन एलोपेशिया का कारण बन रहे हैं तो हो जाये सचेत।
संदर्भ-
1. Trüeb, R. M. (1995). ” Chignon alopecia”: a distinctive type of nonmarginal traction alopecia. Cutis, 55(3), 178-179.
2. SLEPYAN, A. H. (1958). Traction alopecia. AMA archives of dermatology,78(3), 395-398.
3. James, J., Saladi, R. N., & Fox, J. L. (2007). Traction alopecia in Sikh male patients. The Journal of the American Board of Family Medicine, 20(5), 497-498.
4. Khumalo, N. P., Jessop, S., Gumedze, F., & Ehrlich, R. (2008). Determinants of marginal traction alopecia in African girls and women. Journal of the American Academy of Dermatology, 59(3), 432-438.
चित्र स्रोत: Shutterstock