नाखून से नेलपॉलिश के दाग को साफ करने के टिप्स

नाखून के दाग को ऐसे हटायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

हाथ तब सुंदर लगता है जब नाखून सुंदर हो। आजकल तो सभी लड़कियाँ तरह-तरह के रंग के नेलपॉलिश लगाते रहती हैं। फल ये होता है कि नाखून में मैल जम जाता है और उस पर नेलपॉलिश का रंग भी चढ़ जाता है जो नाखून के रंग जैसा असली दिखने लगता है। नेलपॉलिश लगाने से नाखून जितना सुंदर लगता है उतना ही उसका बचा हुआ भाग नाखून को बदसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। कॉस्मॉलोजिस्ट नंदिता दास ने कुछ ऐसे टिप्स दिये हैं जिनके मदद से आप आसानी से नेल के स्टेन या दाग-धब्बों को हटा सकते हैं।

नाखून पर क्यूटिकल ऑयल के कुछ बूंदे डालें जिससे नाखून पर जो दाग जमा रहता है उसका एक अंश निकल जाता है। इससे जमे हुए पॉलिश का सील टूट जाता है जिसके कारण रीमूवर आसानी से नाखून के त्वचा के अंदर जाकर दाग को दूर करता है।

अगर अब भी स्टेन आपके नाखून पर हैं तो आप ऑयल-रिच एसिटोन का इस्तेमाल करके आधे-छुटे आधे रंगे नाखूनों से रंग कम कर सकते हैं। रूई के गोले को एसिटोन में भिंगोकर नाखून पर लगायें और दस मिनट तक छोड़ देने के बाद रूई के गोले से इसको साफ कर दें।

आखिर में आप पुराने टूथब्रश को बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण में भिगोकर उससे साफ करें। बेकिंग सोडा का ब्लीचिंग गुण स्टेन को साफ करने में मदद करेगा।

नींबू भी नैचुरल ब्लीचिंग एजेन्ट हैं जो नेलपॉलिस के दाग को साफ करने की क्षमता रखता है। नींबू रस वाले बाउल में अपने नाखून को 15 मिनटों तक भिंगोकर रखें। उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से हाथ को धोकर उस पर मॉश्चराइजिंग लोशन लगायें। हफ़्ते में दो बार करने पर ही आपको फर्क नजर आएगा।

चित्र स्रोत:Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source