... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
वे लोग जिनके चेहरे पर अक्सर मुहांसे निकल जाते हैं वे इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर बार बार मुहांसे निकलने की क्या वजह है? वैसे तो मुहांसे निकलने के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन कुछ मामलों में डेरी प्रोडक्ट का नियमित सेवन भी इसकी एक ख़ास वजह है। देखा जाए तो दूध से बनी चीजें हमारी हड्डियों के लिए तो बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन ये चीजें त्वचा के लिए उतनी फायदेमंद नहीं होती हैं। हमने इस बारे में जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ. श्वेता सॉहने से बात की।
उन्होंने बताया कि गाय के दूध में ऐसे हार्मोन होते हैं जो ऑयल ग्लैंड को उत्तेजित कर देते हैं जिससे मुहांसे निकलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए चाहे आप सीधे दूध पियें या घी खाएं या दूध से बनी कोई भी चीज खाएं उसमें यह हार्मोन मौजूद ही रहता है जिससे मुहांसे का खतरा बना रहता है। दूध में मौजूद लैक्टोज से भी कई लोगों को एलर्जी होने लगती है। पढ़ें: मुहांसों और त्वचा रोग से बचने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपचार
जिन लोगों को बार बार मुहांसे निकल रहे हैं आखिर सारे इलाजों के बाद भी वे कैसे पता लगा पाएंगे कि उन्हें डेरी प्रोडक्ट कि वजह से ही मुहांसे निकल रहे थे, तो इसको जानने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप कुछ दिनों तक दूध और दूध से बनी चीजों को बिल्कुल भी न खाएं। अगर इससे आपको मुहांसो में सुधार दिखने लगे तो समझ लें कि डेरी प्रोडक्ट की वजह से ही आपको मुहांसे निकल रहे थे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मुहांसों को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम एक दो महीने तक का वक़्त भी लग सकता है इसलिए अगर आप इस दौरान डेरी प्रोडक्ट खाना भी चाहते हैं तो बिल्कुल सीमित मात्रा में ही खाएं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना हो जाए इसलिए दूध की जगह आप डाइट में हरी सब्जियां और फलों का सेवन बढ़ा दें।
चित्र स्रोत: Shutterstock