बॉडी में निखार लाने के लिए लगायें ये घर पर बना कॉफ़ी स्क्रब

कॉफ़ी के कारण स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे स्किन की चमक बढ़ जाती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जहाँ स्किन के ठीक नीचे फैट के जमा हो जाने के कारण वहां की स्किन थोड़ी रुखी या उबड़ खाबड़ हो जाती है। इस जमे हुए फैट को सेल्युलाईट कहते हैं और बाज़ार में ऐसे कई क्रीम या थेरपी मौजूद है जो सेल्युलाईट से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं। लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए किसी थेरेपी की बजाय आप घरेलू उपायों की मदद ले तो ज्यादा बेहतर रहता है। हम यहाँ कॉफ़ी से बने ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप की यह समस्या भी दूर हो जाती है और स्किन में ग्लो भी बना रहता है। कॉफ़ी बीन्स ब्लड फ्लो को बढ़ा देते हैं जिससे स्किन की चमक बढ़ जाती है। कोस्मेटोलोजिस्ट नंदिता दास कॉफ़ी स्क्रब को घर पर कैसे बनाएं और कैसे इसका इस्तेमाल करें इस बारे में बता रही हैं।

कॉफ़ी और नारियल तेल का स्क्रब :

कॉफ़ी से आपकी स्किन मुलायम होती है और नारियल तेल से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

इस्तेमाल करने का तरीका :

  • एक कप पिसी कॉफ़ी और आधा कप शुगर लें।

  • इस मिश्रण में एक कप नारियल तेल मिलाएं।

  • फिर इसे अच्छी तरह मिला लें।

  • शरीर को पानी से अच्छे से साफ़ कर लें फिर गीली त्वचा को इस स्क्रब से गोलाई में रगड़ें।

  • फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।

  • इस स्क्रब को सप्ताह में एक बार लगायें। धीरे धीरे आपकी स्किन में निखार आने लगेगा और साथ ही सेल्युलाईट का असर भी कम हो जाता है।

कॉफ़ी और दही का स्क्रब :

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रुखी है तो ये आपके लिए ये स्क्रब सबसे उपयुक्त है। साथ ही मलाई और दही के कारण आपकी त्वचा बिलकुल मुलायम हो जाती है।

इस्तेमाल का तरीका :

  • आधा कप ताज़ी पिसी हुई कॉफ़ी और आधा कप कोकोआ पाउडर लें।

  • इसमें आधा कप मलाई और दही मिलाएं।

  • इसमें 2 चम्मच शहद डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।

  • इस मिश्रण की पतली परत स्किन पर लगायें और 15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

  • इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगायें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source