... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
It is a condition that is usually due to sensitivity of the skin to the sun, ageing and in some cases due to an allergic reaction, or hormonal imbalance. Uneven pigmentation is a result of over production of melanin in certain parts of the face or body. Tip: Make sure you use a good sunscreen 15 minutes before you step out into the sun.
Read this in English.
अनुवादक :Mousumi Dutta
आजकल मुहांसों के कारण हो या धूल भरे प्रदूषित वातावरण के कारण या सन टैन के वज़ह से फेस के दाग-धब्बों से लगभग सभी परेशान रहते हैं। इन पिग्मेन्टेशन और दाग धब्बों के कारण चेहरे का सौन्दर्य तो चला ही जाता है साथ ही स्किन बेजान भी लगने लगती है। वैसे तो इनको कम करने के लिए बहुत सारे क्रीम और लोशन बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप घर पर नैचुरल तरीके से इनको कम करना चाहते हैं तो आपके किचन में ही वह सामग्री मौजूद है। इस नैचुरोपैथ के बारे में डॉ. निर्मला शेट्टी अपने पुस्तक ‘ ब्यूटी एट योर फिंगर टिप’ मे बता रही हैं।
इस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए-
¼ कप ग्रेट किया हुआ नारियल
¼ कप पिस्ता
विधि
• इस दोनों चीजों को ग्राइन्डर में डालकर इतना पिसे कि वह पेस्ट जैसा बन जाये।
• अब इस पेस्ट से दाग-धब्बे वाले जगह पर हल्के से पांच मिनट तक मसाज़ करें। याद रहें मसाज़ करते वक्त इतना जोर से न रगड़े कि स्किन को किसी भी प्रकार का कोई खरोंच या नुकसान पहुंचे। बिल्कुल हल्के से उंगलियों से मसाज़ करें।
• अगर आपके स्किन पर पिंपल्स या बॉयल्स हैं तो भूलकर भी मसाज़ करने की गलती न करें और इस पेस्ट को दाग-धब्बे वाले जगह पर अच्छी तरह से लगाकर पांच मिनट के लिए रख दें।
• अब पांच-दस मिनट के पेस्ट के सूख जाने के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
डॉ. शेट्टी की सलाह है कि इस पेस्ट से मसाज़ का कम दिन में दो बार करें, इससे दाग धब्बे जल्दी दूर होंगे।
चित्र स्रोत: Shutterstock