... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
क्या आपके भी नाखून टूटते हैं? अक्सर लोगों के नाखून किनारों से टूटना शुरु कर देते हैं। डर्मटालजिस्ट के मुताबिक यह समस्या अनीकोसीज़िया (Onychoschizia) कहलाती है। अगर आप टूटे हुए नाखून की ऊपरी परत को हटाते हैं तो निचला हिस्सा पतला और टूटा-फूटा सा दिखने लगता है। जिससे नाखून अस्वस्थ और भद्दे नज़र आते हैं। यह आपकी सेहत के लिए ख़तरनाक तो नहीं हैं लेकिन सही समय पर इनकी देखरेख करने से आपको इससे राहत ज़रूर मिल सकती है। हमने बात की डर्मटालजिस्ट डॉ. शेफाली त्रासी नेरूरकर (एमडी, डॉ. त्राशीज़् क्लिनिक) से जिन्होंने इस समस्या के बारे में विस्तार से बताया और डाली रोशनी इसके कारण और राहत पाने के तरीकों पर।
नाखून टूटने के कारण
• पोषक तत्वों की कमी- आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन ए की कमी के कारण नाखून टूटने की समस्या हो सकती है।
• सिस्टम से संबंधित पुराना रोग- नाखून टूटना लीवर या क्रोनिक रीनल फेल्योर जैसी किसी पुरानी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
• ट्रॉमा- यदि आपको बच्चों की तरह नाखून चबाने या अंगूठा चूसने की आदत है। तो आपके नाखून टूट सकते हैं।
• नेल हार्डनर, नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर और नाखूनों पर लगायी जानेवाली चीज़ों में मौजूद केमिकल्स की वजह से भी नाखून को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे वे कटे-फटे और टूटे-फूटे बन जाते हैं।
नाखून टूटनें से ऐसे बचाएं
• अगर आपके नाखून भी बार-बार टूटते हैं तो, डॉ. शेफाली त्रासी आपको प्रोटीन से भरपूर खाना और विटामिन ए सप्लिमेंट की सलाह देती हैं।
• नाखून न चबाएं।
• घर की साफ-सफाई और काम करते हुए ग्लव्ज़ पहनें। साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होनेवाले उत्पादों, हेयर कलर और केमिकल्स से आप नाखूनों को बचा सकते हैं।
• अपने नाखूनों का ध्यान रखें और उन्हें मॉश्चराइज़ करें।
• विटामिन ई और इसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर चीज़ें अपनी डायट में शामिल करें।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock